Article 370 Tax Free: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) इन दिनों अपनी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ (Article 370) को लेकर चर्चा में हैं। मूवी में जम्मू कश्मीर की कहानी को दिखाया गया है। इसमें जम्मू कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को रद्द करने के फैसले की स्टोरी को दिखाया गया है। मूवी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसमें यामी की एक्टिंग को भी लोगों ने खूब सराहा है। इसी बीच अब फिल्म से जुड़ी जानकारी सामने आ रही है कि इसे मध्य प्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। ये फैसला राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा लिया गया है। सीएम की ओर से लोगों को फिल्म देखने की अपील भी की गई है। इसी बीच चलिए इसके कलेक्शन के बारे में भी जानते हैं…

मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के कलेक्शन पर नजर डाली जाए तो ये बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। इसकी रिलीज को 14 दिन हो चुके हैं। इसकी शुरुआत पहले तो धीमी रही थी, लेकिन बाद में मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार पकड़ ली थी। मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है। इसके 14वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट की मानें तो इसने 14वें दिन 1.6 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 57.55 करोड़ हो गया है।

‘शैतान’ की वजह से लगेगा कमाई पर ब्रेक?

‘आर्टिकल 370’ की रिलीज के 14 दिन बाद अब अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई पर ब्रेक लगा सकती है। इसमें अजय देवगन के साथ आर माधवन और ज्योतिका भी लीड रोल में हैं। आर माधवन ने नेगेटिव भूमिका प्ले की है। फिल्म की कहानी वशीकरण और काले जादू पर आधारित है। ऐसे में अब देखना और भी दिलचस्प होगा कि ‘शैतान’ यामी गौतम की फिल्म की कमाई पर ब्रेक लगाती है या नहीं।

बहरहाल, अगर ‘आर्टिकल 370’ की स्टारकास्ट की बात की जाए तो इसमें यामी गौतम के अलावा प्रियामणी और अरुण गोविल ने भी अहम किरदार निभाया है। इसका निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है और आदित्य धर ने इसे प्रोड्यूस किया है।