बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ 23 फरवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी और पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को सिनेमाघरों में खूब पसंद किया जा रहा है।
हर दिन यह फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले तीन दिनो में बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म ने चौथे दिन भी अच्छी कमाई की है।
‘आर्टिकल 370’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को रिलीज हुए 4 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म ने 3 दिनों में 23 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। रविवार को फिल्म ने 9.6 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। वहीं सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 5.9 करोड़, दूसरे दिन 7.4 करोड़, तीसरे दिन 9.6 करोड़ का कलेक्शन किया था जिसके बाद टोटल कलेक्शन 26.15 करोड़ हो गया है।
फिल्म का यह कलेक्शन भले ही रविवार की तुलना में कम है लेकिन इसके बाद भी फिल्म के कलेक्शन को वीकडेज के हिसाब से बुरा नहीं कहा जाएगा। फिल्म दुनियाभर में शानदार परफॉर्मेंस दे रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड तीन दिनों में कुल 34.71 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। 20 से 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने चार दिनों में सिर्फ भारत में ही अपनी लागत से ज्यादा की कमाई कर ली है।
लोगों ने कहा फिल्म नहीं चलेगी
हाल ही में यामी गौतम ने ‘आर्टिकल 370’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन शेयर करते हुए लिखा कि ‘जब हम ‘आर्टिकल 370′ बना रहे थे, तो कई लोगों ने हमसे कहा कि यह फिल्म नहीं चलेगी। लोगों को फिल्म पसंद नहीं आएगी। यह बहुत टेक्निकल है, बहुत सारे राजनीतिक शब्दजाल हैं वगैरह वगैरह। लेकिन हम बहादुरी के साथ आगे बढ़े क्योंकि हम जानते थे कि विरोध करने वाले हमारे दर्शकों को कम आंक रहे थे। उन्हें बिल्कुल गलत साबित करने के लिए आप सभी का शुक्रिया।’