Article 15 Movie Box Office Collection Day 3: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘आर्टिकल 15’ 28 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शाहिद की फिल्म कबीर सिंह से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद आर्टिकल 15 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5 करोड़ 2 लाख रुपए की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़ 25 लाख रुपए का बिजनेस किया। फिल्म ने तीसरे दिन 7 करोड़ 77 लाख रुपए की कमाई की है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 20 करोड़ 4 लाख रुपए हो गया है।
तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के बारे में लिखा था- ‘आर्टिकल-15 की कमाई में दूसरे दिन अच्छी उछाल देखने को मिली थी। खासतौर पर अरबन सेंटर्स में फिल्म को अच्छा मुनाफा हो रहा है। फिल्म तीसरे दिन भी मजबूती के साथ टिकी रह सकती है। हालांकि भारत और इंग्लैंड का मैच फिल्म की कमाई पर रोड़ा बन सकता है।’ ट्रेड पंडितों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी आर्टिकल 15 की कमाई जारी रह सकती है। हालांकि भारी विरोध के चलते यूपी में ‘आर्टिकल’ 15 के कई शोज रद्द कर दिये गए थे। ऐसे में फिल्म को इस कारण भी नुकसान पहुंच रहा है।
Ayushmann Khurrana versus Ayushmann Khurrana… *Opening Weekend* biz…
2018: #BadhaaiHo ₹ 45.70 cr [extended 4-day weekend]
2019: #Article15 ₹ 20.04 cr
2018: #AndhaDhun ₹ 15 cr
2017: #ShubhMangalSaavdhan ₹ 14.46 cr
2017: #BareillyKiBarfi ₹ 11.52 cr
India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) July 1, 2019
माना जा रहा है कि ‘आर्टिकल 15’ का 30 करोड़ के आसपास लाइफटाइम कलेक्शन हो सकता है। वहीं दूसरी ओर आयुष्मान खुराना की फिल्म को शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ से भी कड़ी टक्कर मिल रही है। कबीर सिंह 200 करोड़ की राह पर सरपट भाग रही है तो वहीं ‘आर्टिकल 15’ भी दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब होती दिखाई पड़ रही है। बता दें कि ‘आर्टिकल 15’ की कहानी को गौरव सोलंकी और अनुभव सिन्हा ने लिखा है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा ईशा तलवनार, सायनी गुप्ता, कुमुद मिश्रा और मनोज पहवा भी अहम किरदारों में हैं।

