बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्जुन रामपाल ने 90 के दशक में फिल्मों में बतौर हीरो पहचान बनाई है। आज वो फिल्मों में बतौर विलेन अच्छा खासा नाम कमा रहे हैं। एक्टर प्रोफेशनल लाइफ में सफल रहे हैं। वहीं, उनकी निजी जिंदगी के कम चर्चे नहीं रहे हैं। एक्टर ने साल 1998 में मेहर जेसिया से शादी की थी। लेकिन उनका रिश्ता 2019 में खत्म हो गया। इस शादी से उन्हें दो बेटियां माहिका और माइरा हैं। पत्नी से सालों का रिश्ता खत्म करने के बाद एक्टर विदेशी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला के साथ लिव इन में रहने लगे। अब उनसे उनके दो बेटे हैं। दोनों पांच सालों से लिव इन में रह रहे हैं। ऐसे में अब एक्टर ने बताया कि उन्होंने अभी तक दूसरी शादी क्यों नहीं की है।

दरअसल, अर्जुन रामपाल ने द रणवीर शो में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई बातें शेयर की। इसी बीच एक्टर ने ग्रैबिएला के साथ शादी ना करने की वजह का खुलासा किया। अभिनेता का मानना है कि शादी कागज का एक टुकड़ा है। वो अपने दिमाग में ग्रैबिएला से शादी कर चुके हैं। अर्जुन ने कहा कि वो और ग्रैबिएला पहले से ही शादीशुदा हैं और इसमें उन्हें कोई संदेह नहीं है।

इतना ही नहीं, अर्जुन रामपाल का मानना है कि कभी-कभी शादी का कागज का टुकड़ा हर किसी को बदल भी सकता है। उनको ऐसा लगता है कि जो लोग सोचते हैं कि ये परमानेंट है। लेकिन वो इसे गलत सोच बताते हैं और कहते हैं कि बस इसमें कानूनी रूप से बंधना होता है।

अपने रिश्ते को लेकर क्या बोले अर्जुन

इसके साथ ही बिना शादी के ग्रैबिएला के साथ रहने को लेकर अर्जुन रामपाल ने कहा कि शादी एक-दूसरे के एटीट्यूड को बदल सकती है। उनको लगता है कि दोनों ऐसा ही महसूस करते हैं। उनके बीच जो कुछ भी हुआ वो बहुत ही ऑर्गेनिक था। उन्होंने कहा कि वो इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहते हैं क्योंकि वो नहीं चाहते हैं कि चीजें खराब हों। एक्टर को लगता है कि उन्हें अपने रिश्ते को किसी के सामने जस्टिफाई करने की जरूरत नहीं है। उनके लिए ये खूबसूरत है। अर्जुन का कहना है कि जब तक किया जा सके तब तक इसका अनुभव करते रहना चाहिए। एक्टर ये भी कहते हैं कि वो और ग्रैबिएला मन ही मन शादी कर चुके हैं और वो अपनी जिंदगी में सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। वो साथ में हैं और बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड भी हैं।

अंत में अर्जुन रामपाल ने ये भी कहा कि वो इंस्टीट्यूशन ऑफ मैरिज यानी कि शादी के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वो इस संस्था के खिलाफ किसी को भी जाने के लिए नहीं कहते हैं। वहीं, अपनी शादी को लेकर भी कहा कि शायद वो शादी कर लेंगे और कोई इसके बारे में कभी नहीं जानता।

बहरहाल, अगर अर्जुन रामपाल के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो एक्टर को हाल ही में विद्युत जामवाल की फिल्म ‘क्रैक’ में देखा गया था। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसमें एक्टर ने विलेन का रोल प्ले किया है। इस किरदार में वो खूब जंचे थे।