Arjun Kapoor Panipat: अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म पानीपत के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म से अर्जुन को काफी उम्मीदें हैं। पानीपत फिल्म में उनका रोल कैसा होगा इसकी झलक वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर देते रहते हैं। फिल्म में अर्जुन एक वॉरियर (योद्धा) के रूप में नजर आएंगे। इस बाबत अर्जुन का कहना था कि वे एक वॉरियर की तरह दिखते हैं। इस रोल को करने के लिए उन्हें एक निश्चित फिजीक की जरूरत थी जिसे हासिल करने में सक्षम थे। बता दें अर्जुन को अपने किरदार के लिए उन्हें अपने बाल को भी शेव कर दिया है। यही नहीं वह अपने फिजीक पर भी जमकर मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में वह सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह रनिंग मशीन पर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

फिजीक ट्रांसफॉर्मेंशन के लेकर अर्जुन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अच्छा दिखने में सक्षम हैं। वह खुद और ऑडियंस को लेकर ईमानदार हैं। दर्शक उनको देखने के लिए 500 रुपये चुकाते हैं। ऐसे में दर्शक उनको वैसा देखने की उम्मीद करते हैं जब उन्होंने उनको शुरूआती दौर में देखा था। यही नहीं इस दौरान अर्जुन ने यह भी कहा कि उन्हें ल्थ से संबंधित कुछ समस्याएं थी। वह इस बारे में बात नहीं करते। बकौल अर्जुन, ‘मैं बचपन में काफी मोटा था अब जाकर थोड़ा दुबला हुआ हूं। मैं लगातार इससे लड़ा हूं। आज मैं खुद को बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैंने अपने एक्स्ट्रा वेट को कम किया है। मैं फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं जिसके लिए मुझे बाल्ड होना पड़ा और मेरे डायरेक्टर मेरे लुक को काफी खुश हैं।’

बता दें पानीपत फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा कृति सेनन और संजय दत्त भी नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी। अर्जुन के करियर की यह पहली ऐसी फिल्म होगी जिसमें वह दमदार रोल में नजर आएंगे। फिल्म में वो पेशवा बाजीराव के भतीजे सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे हैं। सदाशिव पानीपत की लड़ाई में मराठा सेना के सेनापति थे।