बीते कुछ दिनों से लीजेंडरी फुटबॉलर डेविड बेकहम वर्ल्ड कप के लिए इंडिया आए हुए थे। बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी से लेकर बॉलीवुड सितारों ने उनकी मेजबानी की। सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने बेकहम के लिए ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था। इसमें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे शामिल हुए थे। अर्जुन कपूर भी मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आए थे। अर्जुन ने डेविड बेकहम के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे लेकर वह ट्रोल हो रहे हैं।

नेटिजन्स का कहना है कि डेविड के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए अर्जुन ने लंबा दिखने की कोशिश की है। इतना ही नहीं तमाम लोगों ने दोनों की हाइट बताते हुए अर्जुन को जमकर ट्रोल किा है। अब अर्जुन कपूर ने अपने कद के बारे में बताते हुए सोशल मीडिया यूजर्स को नसीहत दी है। एक मीम पेज पर दावा किया गया कि उन्होंने अपनी लंबाई गलत शो करने की कोशिश की है। क्योंकि Google के अनुसार, उनकी ऊंचाई 1.78 मीटर है जबकि फुटबॉल के दिग्गज की लंबाई 1.83 मीटर है।

अर्जुन कपूर ने बताई असली हाइट

अर्जुन कपूर को जैसे ही इस पोस्ट का पता चला उन्होंने अपनी रियल हाइट बता दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “वास्तव में मैं 183 सेंटीमीटर हूं जो 6 फीट से थोड़ा सा ज्यादा है। तो जो भी हम पढ़ते हैं उसपर यकीन करने की जरूरत नहीं है।

अर्जुन ने सोनम कपूर की पार्टी की तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उनके साथ डेविड बेकहम के साथ-साथ सोनम कपूर, आनंद अहूजा समेत अन्य लोग नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में अर्जुन ने लिखा था, “ये रात याद रहेगी। किसी ऐसे व्यक्ति से मिलना जिसकी आप इतने सालों से दूर-दूर से प्रशंसा करते रहे हैं और खाने की मेज पर मैं मियामी में उसके नए जीवन, फुटबॉल, भारत, यात्रा, उसके बच्चों, परोपकार और बाकी सभी चीजों के बारे में उसके साथ आमने-सामने 15 मिनट तक बात कर सका…” इसके लिए अर्जुन ने सोनम कपूर और उनके पति को धन्यवाद भी किया।

सोनम कपूर के अलावा शाहरुख खान ने भी डेविड की मेजबानी की। किंग खान ने मन्नत में डेविड के लिए खास डिनर रखा। शाहरुख खान की पार्टी अटेंड करने के बाद डेविड लंदन वापस जा चुके हैं। वह प्राइवेट जेट से रवाना हुए, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।