बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वो एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसा पहली बार होगा जब दोनों सितारे साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं। फैंस इनकी कॉमेडी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले दोनों स्टार्स इसके प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हैं। ऐसे में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद रिश्ते पर बात की है और बताया कि उनको कैसे प्यार और पार्टनर की जरूरत है।

दरअसल, फिल्म ‘मेरे हसबैंड की शादी’ की रिलीज के बीच अर्जुन कपूर न्यूज 18 शोशा में पहुंचे और इस दौरान उन्होंने काफी कुछ शेयर किया। अर्जुन ने बताया कि वो एक आदर्श रिश्ते के बारे में क्या सोचते हैं। अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जो दे उसका भी भला जो ना दे उसका भी भला। एक रिश्ते से अपनी इच्छाओं को लेकर कहते हैं कि वो जिस प्यार की तलाश कर रहे हैं वो ऐसा होना चाहिए जो अपनी खामोशियों को शेयर करे और वो इसे बहुत ही जरूरी मानते हैं। उनका मानना है कि भले ही दोनों अलग-अलग जगह पर हों फिर भी हर समय बिना बात किए जुड़े रह सकते हों। अर्जुन कपूर अपने विचारों को लेकर कहते हैं कि बिना एहसास किए भी चीजों को शेयर कि जाए।

अर्जुन कपूर यहीं नहीं रुकते हैं। वो एक रिश्ते में पार्टनर को लेकर कहते हैं कि दो लोगों में प्यार बयां करने के लिए इतने सारे शब्दों की जरूरत नहीं है। वो कहते हैं कि आराम और सिंपल होनी चाहिए। उनका मानना है कि पार्टनर ऐसा होना चाहिए, जो काम खत्म होने के बाद अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए एक्साइटेड हो। इतना ही नहीं, अर्जुन प्यार को लेकर मानना है कि जरूरी नहीं कि हर समय व्यक्ति उसके साथ ही हो। एक्टर कहते हैं कि अपने पार्टनर के साथ जीवन को बनाने की इच्छा वास्तव में होनी चाहिए। दो लोगों के लिए एक-दूसरे के प्रोफेशन यानी काम को समझना भी जरूरी है।

कब हुआ था अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप?

मालूम हो कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने एक-दूसरे को डेट करना साल 2018 में शुरू किया था। ऐसे में 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर लिया था। इनकी ब्रेकअप की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों की उम्र में ज्यादा फासला होने की जमकर आलोचना भी की थी।

बहरहाल, अब अगर अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की रिलीज की बा की जाए तो इसे 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसमें अर्जुन और भूमि के साथ ही रकुल प्रीत सिंह भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं।

Arjun Kapoor: कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने बताया अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप स्टेटस, कहा- भाई रियल लाइफ में…