बॉलीवुड के कई एक्टर्स ऐसे हैं जो स्क्रिन पर अपने रोल को असली दिखाने के लिए सब कुछ करते हैं। फिर चाहे इसके लिए उन्हें जेल जाना पड़े या अपने रोल से संबंधित लोगों के साथ रहकर कुछ दिन बिताने पड़े। इसी कड़ी में एक और युवा एक्टर का नाम जुड़ गया है। यह नाम है अर्जुन कपूर का। जो मोहित सूरी के डायरेक्टियल डेब्यू में बनी अपकमिंग फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में नजर आएंगे। फिल्म में उनका किरदार एक बिहारी लड़के माधव झा का है। अपने रोल में फिट बैठने के लिए उन्होंने शूटिंग शुरु होने से पहले 10 दिन का समय बिहार में बिताया। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना।
इन 10 दिनों के दौरान अर्जुन ने स्थानीय लोगों से बातचीत की ताकि उनकी भाषा और बोलने के लहजे को समझा जा सके। अपनी मदद के लिए उन्होंने एक लैंग्वेज ट्यूटर को हायर किया था। जिसने उन्हें डिक्टेशन सिखाई और यह समझाया कि कैसे बिहार में रहने वाले शख्स को अगर ठीक तरह से अंग्रेजी नहीं आती है तो वो इसे कैसे बोलेगा। डबिंग करते वक्त भी एक्टर अपने कोच को साथ लेकर जाते थे। एक सूत्र ने बताया कि कपूर अपने डायलॉग और डिक्टेशन में वास्तविकता लाना चाहते थे। डबिंग के दौरान वो किसी भी तरह का बदलाव नहीं चाहते थे। इसी वजह से कोच उनके साथ रहता था।
https://www.instagram.com/p/BSK8H5oAftC/
आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का नया पोस्टर सोमवार 3 अप्रैल को रिलीज कर दिया गया था। फिल्म के क्रू और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श द्वारा ट्वीट किए गए इस पोस्टर में आप फिल्म के लीड हीरो अर्जुन कपूर और लीड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को साफ तौर पर देख सकते हैं। हालांकि यह दोनों बरसात में रोमांस नहीं कर रहे, बल्कि श्रद्धा अर्जुन से रूठ कर जा रही हैं और अर्जुन उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/BSaSpCEA046/
बैकग्राउंड में आपको दिल्ली के इंडिया गेट का अद्भुद दृष्य और शहर की चमचमाती रोशनियां भी नजर आती हैं। पोस्टर काफी आकर्षक है, लेकिन इससे पहले रिलीज किए गए फिल्म के पोस्टर्स और इस पोस्टर में फर्क और खास बात यह है कि इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी रिवील कर दी है। फिल्म का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा, और फिल्म सिनेमाघरों में 19 मई को रिलीज होगी।