करण जौहर का चर्चित टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ काफी दिलचस्प है। इसमें तमाम सेलिब्रिटीज अपने जीवन के बड़े राज खोल चुके हैं। करण के सवालों से शायद ही कोई खुद को बचा पाया है। Koffee With Karan के सातवें सीजन में ऐसा ही कुछ हुआ था, जब सोनम कपूर ने करण के एक सवाल पर अपने भाई एक्टर अर्जुन कपूर की पोल खोल दी थी। उन्होंने कहा था कि उनके भाई से शायद ही उनकी कोई दोस्त बच पाई है।
सोनम कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर को रोस्ट करती नजर आई थीं। जिसके कारण अर्जुन शर्म से पानी-पानी हो गए थे। दरअसल करण ने सवाल किया था, “अर्जुन कपूर आपकी कितनी दोस्तों के साथ सो चुके हैं?” इसपर सोनम ने जो जवाब दिया था उससे हर कोई हैरान रह गया था। एक्ट्रेस ने कहा था, “मैं इस बारे में बात नहीं कर रही, लेकिन मेरे सभी भाईयों से कोई नहीं बचा है।” सोनम का जवाब सुनते ही अर्जुन काफी चौंक गए थे।
करण भी ये जवाब सुनकर हैरान रह गए और उन्होंने कहा था कि तुम्हारे भाई किस तरह के हैं? अर्जुन ने भी सोनम को नहीं बक्शा और कहा कि वह कैसी बहन हैं जो अपने भाईयों के बारे में ऐसा बोल रही हैं। इस एपिसोड में सोनम और अर्जुन के साथ हर्षवर्धन भी शो का हिस्सा थे। हर्षवर्धन जो सोनम के सगे भाई हैं, जबकि अर्जुन उनके चचेरे भाई हैं।
जल्द आने वाला है शो का नया सीजन
आपको बता दें कि ‘कॉफी विद करण’ एक बड़ा शो है, जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के बड़े सितारे शिरकत कर चुके हैं। इस शो के सात सीजन आ चुके हैं और अगला सीजन जल्द आने वाला है। इसी महीने करण जौहर का ये शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार Disney Plus Hotstar पर स्ट्रीम होने वाला है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर शो का प्रोमो आ चुका है, जिसमे करण जौहर Koffee With Karan 8 के सेट की झलक दिखाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में शो के सेट से लेकर कॉफी मग तक सब दिखाया गया है। वीडियो के अंत में स्पेशल कॉफी हैंपर दिखाया गया। दर्शकों को Koffee with Karan 8 का नया सेट काफी पसंद आ रहा है। शो 26 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, हालांकि अभी ये नहीं पता चल पाया है कि पहले एपिसोड में कौन सेलिब्रिटीज नजर आने वाले हैं।