बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने उन्हें और अपनी प्रेमिका मलाइका अरोड़ा, बहन अंशुला,जान्हवी और खुशी कपूर को ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि ट्रोलर्स अपने बुरे कमेंट्स से अपनी परवरिश के बारे में बताते हैं। उन्होंने कहा कि जैसा लोग उन्हें और उनसे जुड़ी महिलाओं के बारे में लिखते हैं, अगर अर्जुन ऐसा करने लगे तो उन्हें कैसा लगेगा?

अर्जुन ने कहा कि लोग उनकी फिल्में देखते हैं, उनके साथ सेल्फी लेते हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करते हैं। लेकिन उन्हें ही ट्रोल भी करते हैं। अर्जुन का मानना है कि ट्रोलिंग इसलिए बढ़ी क्योंकि मशहूर एक्टर्स ने खुद को सोशल मीडिया पर ओपन रखा है। पहले उन्होंने कहा, लोग सिर्फ फिल्में देखते थे, लेकिन अब, वे फिल्में देखते हैं और उनके बारे में यूट्यूब वीडियो बनाते हैं। “तो वास्तव में क्या बिकता है? नेगेटिविटी, हैं ना?

हाल ही में अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पोस्ट को लेकर ट्रोल होने के बारे में खास बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर अपने शरीर पर ‘बाल’ रखे थे, लेकिन लोग उनकी आलोचना करने के लिए कोई न कोई बहाना ढूंढ रहे हैं। अर्जुन ने कहा कि वो ‘मोटी चमड़ी’ (फर्क नहीं पड़ता) वाले हैं, लेकिन उसके कारण उसके परिवार को जो झेलना पड़ता है, उसके लिए उसे बहुत बुरा लगता है।

दरअसल अर्जुन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक नोट पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने ऑनलाइन ट्रोलर्स का सामना करने को लेकर भी लिखा। अर्जुन के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मलाइका ने लिखा, सही कहा अर्जुन।”

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर कई सालों से मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। यूजर्स उनके और मलाइका के रिश्ते को लेकर कई बाते करते हैं। मलाइका को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल करते हैं। साथ ही यूजर्स अर्जुन को ट्रोल करने का भी मौका नहीं छोड़ते।

Also Read
शख्स ने अर्जुन कपूर को किया बॉडी शेम तो एक्टर ने दिया करारा जवाब

बता दें कि अर्जुन कपूर ने साल 2012 में फिल्म इश्कजादे से डेब्यू किया था। आखिरी बार उन्हें फिल्म भूत पुलिस में देखा गया था। वो जल्द ही एक विलेन रिटर्न्स में नजर आएंगे। अर्जुन के पास कुत्ते और द लेडी किलर भी पाइपलाइन में है।