Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रर अर्जुन कपूर फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म पानीपत को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया जिसके बाद फिल्म के किरदार को लेकर काफी अलोचना होने लगी। फिल्म को लेकर फैंस इसकी तुलना रणवीर सिंह की फिल्म बाजीराव मस्तानी से करने लगे। क्योंकि लोगों को अर्जुन कपूर का पूरा लुक बाजीराव मस्तीन के रणवीर सिंह की नकल लगा। मराठाओं पर आधारित दोनों फिल्मों के कुछ सीन और गेट अप एक जैसे लगे। वहीं बहुतों ने तो यहां तक कहा कि फिल्म के लिए अर्जुन कपूर क्यों रणवीर सिंह ही सबसे बेस्ट होते। अब अर्जुन कपूर ने इन बातों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और जवाब दिया है।

हाल में फिल्म में गेटअप को लेकर अर्जुन कपूर से एक सवाल पूछा गया। अर्जून कपूर से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने किरदार और लुक के लिए रणवीर सिंह से टिप्स लिए हैं? इसके जवाब में अर्जुन कपूर ने कह कि पानीपत का ट्रेलर देखने के बाद रणवीर सिंह बहुत एक्साइटिड हैं।और मैं इससे बहुत खुश हूं। अर्जुन ने आगे कहा, एक्टर होने के अलावा हम दोनों दोस्त हैं। हम हमेशा एक्टिंग और किरदार के बारे में बात नहीं करते हैं।

अर्जुन कपूर ने कहा हम कलाकार के तौर पर एक ही शैली की फिल्में कर सकते हैं लेकिन इन फिल्मों की कहानियां अलग हैं। इन मुद्दों पर ज्यादा गहराई से हमारे बीच बात नहीं होती। वहीं फिल्म के लिए रणवीर सिंह से टिप्स लेने के सवाल पर अर्जुन कपूर ने कहा-हर डायरेक्टर का अपनी फिल्म देखने का नजरिया अलग होता है। और अगर मैं रणवीर से पूछूं कि अगर तू होता तो ये सीन कैसे करता तो यह मेरी सोच को खराब करेगा। बता दें पानीपत को आशुतोष गवारेकर ने डायरेक्ट किया है। अर्जुन कपूर के आलावा इस फिल्म में संजय दत्त, कृति सेनन और पद्मिनी कोल्हापुरी भी नजर आएंगी। फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।