बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एक बार फिर से खबरों में बने हुए हैं। वो अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं फिर कभी रिलेशनशिप को लेकर तो फिर किसी वजह से। ऐसे में अब उन्होंने अपनी मां मोना को याद किया और बताया कि कैसे मां के निधन के बाद उन पर घर की जिम्मेदारी आ गई और बहन अंशुला का अकेले ही उन्होंने ख्याल रखा। एक्टर ने 24 साल की उम्र में मां को खो दिया था और फिर मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था। अर्जुन कपूर ने बताया कि उनके लिए ये काफी मुश्किल और इमोशनल भरा पल रहा। चलिए बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा।

दरअसल, अर्जुन कपूर ने हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में शिरकत की थी। इस दौरान एक्टर ने अपनी मां मोना और उनके जाने के बाद गुजरे मुश्किल दौर को याद किया। अभिनेता ने कहा कि वो उनके लिए बहुत मुश्किल समय था। उनका अतीत काफी बोझिल है। उन्होंने कहा कि उनके अतीत पर बहुत भार और ट्रामा है। अर्जुन ने कहा कि वो उन बातों का सम्मान करते हैं कि लोग सोचते हैं कि ये उनके लिए आसान था। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि आउटसाइडर्स के लिए इस पेशे में करियर बनाना कितना मुश्किल है। ‘सिंघम अगेन’ अभिनेता ने सवाल किया कि ऐसा क्यों लगता है कि उनके लिए वो जीवन जीना आसान है और वो जी रहे हैं?

डेब्यू से पहले हो गया था मां का निधन

अर्जुन कपूर ने बताया कि उन्होंने 24 साल की उम्र में मां को खो दिया था। उस समय उनका डेब्यू भी नहीं हुआ था। उनकी फिल्म ‘इश्कजादे’ रिलीज होने वाली थी। मां को खोने के बाद वो बुरी तरह से टूट गए थे। पॉडकास्ट में अर्जुन राज से कहते हैं कि वो अपने घर जाकर मां की गोद में सिर रखकर सो सकते हैं लेकिन एक्टर ऐसा नहीं कर सकते। एक्टर ने कहा कि भगवान ने भी उन्हें कुछ भावनाएं दी है। लेकिन, जो सबके पास है वो उनके पास नहीं है। अर्जुन ने कहा कि वो इसके लिए कितनी भी प्रार्थना कर लें वो अब उनके साथ नहीं रहेंगी।

अपने बूते बनाई पहचान

अर्जुन कपूर ने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्होंने अपने बूते पर फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाई। मां की मौत ने उन्हें अपने पैर पर खड़ा होने और बहन अंशुला का ख्याल रखने के लिए प्रेरित किया। एक्टर ने खुद एक स्वतंत्र व्यक्ति बताया और कहा कि उनके पैरेंट्स ने उनकी हर संभव मदद की। लेकिन, जिस दिन से उन्होंने काम करना शुरू किया उस दिन से उन्होंने सब अपने से किया। उनकी पहली सैलेरी ‘इश्कजादे’ से आई और एक्टर ने कहा कि उनकी मां बिना जाने चली गईं कि उनके बेटे का भविष्य इसमें ही है। करियर शुरू करने के बाद से एक्टर ने अपने पिता से कभी कुछ नहीं मांगा और वो इस बात पर गर्व जताते हैं। वो कहते हैं कि उनकी मां को भी इस पर गर्व होगा।

अर्जुन कपूर से जुड़ी ये खबर तो आपने पढ़ लिया। इसके साथ ही आप ये भी पढ़ सकते हैं कि मलाइका से ब्रेकअप के बाद भी उनके पिता के निधन पर एक्टर उनके साथ खड़े रहे थे। इसके पीछे की वजह के बारे में हाल ही में अर्जुन ने बात की थी।