रोहित शेट्टी की बहुचर्चित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का लुक पहले ही जारी किया जा चुका है। अब फिल्म का नया पोस्टर जारी हुआ है, जिसमें अर्जुन कपूर का लुक दिखाया गया है। उनका लुक देख फैंस हैरान हैं। नया पोस्टर देखकर पता चल रहा है कि फिल्म में अर्जुन का रोल नेगेटिव है। एक्टर का लुक काफी खुंखार दिख रहा है, इसपर उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा का रिएक्शन भी देखने लायक है।

अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी नए पोस्टर को शेयर किया है। जिसमें वह खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में खंजर हैं जो खून से सना हुआ है और अर्जुन के चेहरे पर भी खून की छींटे हैं। अर्जुन के चेहरे पर एक हंसी है जो काफी डरावनी दिख रही है। अर्जुन ने अपने करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाये हैं, लेकिन इस तरह का रोल वह  पहली बार कर रहे हैं, इसलिए अब फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

नए पोस्टर के साथ अर्जुन ने कैप्शन में लिखा,”सिंघम का विलेन! हिट-मशीन रोहित शेट्टी सर के पुलिस जगत का हिस्सा बनकर टॉप ऑफ वर्ल्ड महसूस कर रहा हूं। मैं आपसे वादा करता हूं कि तबाही मचने वाली है।” उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की हैं, एक तो फिल्म का नया पोस्टर है दूसरे में वह और रणवीर सिंह आमने सामने दिख रहे हैं। रणवीर इस फिल्म में पुलिस का रोल कर रहे हैं, दोनों रियल लाइफ में अच्छे दोस्त हैं और अब वह ऑनस्क्रीन दुश्मनी निभाते दिखने वाले हैं।

इस पोस्ट पर मलाइका ने फायर वाले इमोजी के साथ शुभकामना दी है। इनके साथ बॉबी देओल समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है। इसी पोस्टर को रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा,”मेरा बाबा सबरे बुरा।” अब फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इस ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग सितंबर, 2023 में शुरू हो गई थी और ये फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में आने वाली है। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार के साथ रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे। फिल्म का ये पार्ट और भी मजेदार होने वाला है।