अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग के लिए न्यूयॉर्क में हैं। उन्होंने हाल ही में टाइम्स स्क्वायर पर श्रद्धा कपूर के साथ डांस करते हुए अपनी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की है। बकौल अर्जुन उन्होंने बॉलीवुड शैली में न्यूयॉर्क की सड़कों पर नाच करके उन्होंने अपनी एक और इच्छा पूरी कर ली है। अर्जुन ने ट्विटर के जरिए भी श्रद्धा के साथ अपनी तस्वीर को साझा किया। अर्जुन ने तस्वीर के साथ लिखा, “टाइम्स स्क्वॉयर पर बॉलीवुड गाने पर नाच कर रायता फैलाने की मेरी ख्वाहिशों की सूची में से एक ख्वाहिश पूरी हो गई। श्रद्धा कपूर।”
मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के अगले साल 19 मई को रिलीज होने की उम्मीद है। चेतन भगत फिल्म के सह-निर्माता हैं और यह उन्हीं के ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ नाम के उपन्यास पर आधारित है। इसके अलावा अर्जुन कपूर और चेतन भगत ने न्यूयॉर्क सिटी की कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं। अर्जुन ने अपनी एक सोलो फोटो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की है जिसमें उन्होंने न्यूयॉर्क सिटी को अपना घर बताया है। गौरतलब है कि यह फिल्म चेतन की किताब हाफ गर्लफ्रेंड पर बन रही है और इसे नाम भी हाफ गर्लफ्रेंड ही दिया गया है। किताब की कहानी के मुताबिक एक मोड़ ऐसा आता है जब हीरो अपनी प्रेमिका को ढूंढते हुए न्यूयॉर्क पहुंचता है और वहां उसकी मुलाकात लेखक चेतन भगत से होती है।
Read Also: अर्जुन कपूर की महंगीं पार्टियों से परेशान हुए हाफ गर्लफ्रेंड के डायरेक्टर मोहित सूरी?
बता दें कि हाल ही में दिल्ली में फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी और अर्जुन में तनाव का माहौल हो गया था। इसकी वजह बनी अर्जुन की देर रात तक पार्टी करने और उसके चलते शूट पर ठीक से काम नहीं कर पाने की आदत। बता दें कि अर्जुन को पार्टी करने और मस्ती का वक्त बिताने का बहुत शौक है। वह बहुत ही सोशल इंसान हैं और पार्टियों में अपने दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं।
