फिल्म सुल्तान में अनुष्का शर्मा का फर्स्ट लुक शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। अनुष्का ने स्वयं अपने ट्विटर अकाउंट से इस पोस्टर को शेयर किया है। फिल्म में अनुष्का अर्फा नाम की रेसलर का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में सलमान खान उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सलमान भी फिल्म में रेसलर का किरदार निभा रहे हैं। पोस्टर में अनुष्का किसी दूसरे पहलवान को पटखनी देेती नजर आ रही हैं। अनुष्का ने इस फिल्म के लिए रेसलिंग की ट्रैनिंग भी ली है। सुल्तान यशराज प्रोड्क्शन के बैनर तले बन रही है। फिल्म के कुछ सीन सलमान खान ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर में शूट किए हैं। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जाफर कर रहे हैं। मूवी इस साल ईद पर रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ-साथ अनुष्का ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की शूटिंग भी कर रही हैं। ऐ दिल है मुश्किल में अनुष्का रनवीर कपूर, एश्वर्या राय बच्चन के साथ दिखाई देंगी।
Read Also: मुजफ्फरनगर में सुल्तान की शूटिंग कर रहे हैं सलमान खान की सामने आई तस्वीर
anushka sharma’s first look in sultan poster release
Here’s presenting #AARFA @SultanTheMovie pic.twitter.com/7XFjsfUE47
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) April 29, 2016