टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से शादी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने नए जीवन का आनंद ले रही हैं। इटली में शादी, शादी के बाद फ्रांस में हनीमून, दिल्ली में रिसेप्शन के बाद 26 को मायानगरी मुंबई में जलसा। अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ आज कल अपनी मैरिज लाइफ जमकर एंजॉय कर रही हैं। लेकिन इसी बीच अनुष्का और उनके फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, फोर्ब्स ने हाल ही में फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में अनुष्का को दूसरी बार शामिल किया गया है। लेकिन अनुष्का के लिए स्पेशल बात ये है कि उनकी क्लोदिंग ब्रांड नुश ‘Nush’ को भी फोर्ब्स ने जगह दी है। अनुष्का को जैसे ही ये पता चला उन्होंने अपने फैन्स को ये खुशखबरी दी।
Second time for me on Forbes, first for #Nush . Thank you again @forbes_india #ForbesIndiaCeleb100 pic.twitter.com/iVgaQrh79q
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) December 22, 2017
आपको बता दें कि 26 दिसंबर मुंबई में अनुष्का-विराट का रिसेप्शन होगा। 21 दिसंबर को इस पावर कपल ने नई दिल्ली के होटल ताज में भी रिसेप्शन दिया था। यहां विरुष्का के तमाम करीबियों के साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। अब 26 दिसंबर को मुंबई में होने वाली रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड का जमावड़ा देखने को मिलेगा।
इस रिसेप्शन पार्टी के साथ ही विराट कोहली की छुट्टियां भी खत्म होंगी। इस जलसे के बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी। यहां दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलेंगे। इस दौरे में अनुष्का भी विराट के साथ जाएंगी। हालांकि जनवरी के पहले हफ्ते ही वह वापस आ जाएंगी और अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी करेंगी।