अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की जोड़ी बेस्ट जोड़ी मानी जाती है। दोनों जब भी साथ में नजर आते हैं फैंस का प्यार उमड़ पड़ता है। लेकिन जब इन दोनों को एक-दूसरे की कमी खलती है तो फैंस से बताने से भी नहीं हिचकते। विराट से दूर अनुष्का ने अपनी जुदाई को लेकर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर दिल का हाल बयां किया है। वह भी काफी इमोशनल मैसेज के साथ।

दरअसल न्यूजीलैंड के दौरे पर पति विराट संग अनुष्का शर्मा भी गईं थीं। टेस्ट सीरीज के लिए विराट अभी न्यूजीलैंड में ही रुके हैं लेकिन फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स में शामिल होने के लिए अनुष्का को भारत वापस लौटना पड़ा है। अनुष्का तो लौट आईं लेकिन अपना दिल विराट के पास ही छोड़ आईं हैं। अनुष्का को ये दूरी अब सहन नहीं हो रही और विराट को याद करते हुए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट के साथ एक तस्वीर शेयर कर इमोशनल हो गईं।

विराट द्वारा ली गई इस सेल्फी में अनुष्का काफी खुश नजर आ रही हैं जिसकी तस्दीक उनकी मुस्कुराहट कर रही है। तस्वीर के साथ अनुष्का ने लिखा- ‘तुम सोचते होगे समय के साथ-साथ गुड बाय कहना आसान हो जाता है। लेकिन ऐसा कभी होता नहीं।’ खबरों की मानें तो अनुष्का को मुंबई में मंगलवार से शुरू हो रहे फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स में शामिल होने की वजह से लौटना पड़ा। खबर ये भी है कि वह डब्‍बू रतनानी के ऐनुअल कैलेंडर 2020 में भी पहुंची। डब्बू बॉलीवुड सेलेब्स के चहेते फोटोग्राफर्स में एक हैं। वह कई बॉलीवुड सेलिब्रेटी के साथ कैलेंडर शूट कर चुके हैं।