फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ तो याद होगी! ये अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म थी। यशराज बैनर की फिल्म से अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उस वक्त अनुष्का को इस मौके की कीमत का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उन्हें कितना बड़ा अवसर मिला है यशराज की फिल्म करने का। अनुष्का को तो ये तक नहीं पता था कि आदित्य चोपड़ा कौन हैं? अनुष्का शर्मा ने खुद इस बारे में बताया था।

इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। अनुष्का ने बताया था कि वह इस इंडस्ट्री से नहीं थीं, दूर दूर तक अनुष्का का नाता इस इंडस्ट्री से नहीं था। एक्ट्रेस ने कहा था- मुझे फिर भी यहां फिल्म मिली-रब ने बना दी जोड़ी मेरी पहली फिल्म। शाहरुख खान के अपोजिट। जो कि यशराज फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनी। जिसे आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था।

एक्ट्रेस ने बताया था- मैं सच बता रही हूं, इस बारे में मुझे कोई अंदाजा नहीं था। उस वक्त ये कितनी बड़ी बात थी मैं नहीं जानती थी। उस समय अनुष्का सिर्फ 19 साल की थीं। अनुष्का उस वक्त समय एक्ट्रेस बनने का कोई इरादा नहीं था। वह तो मॉडलिंग की तरफ आकर्षित थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस एक जर्नलिस्ट बनना चाहती थीं। एक्ट्रेस अनुष्का ने खुद बताया था कि वह जानती ही नही थीं कि आदित्य चोपड़ा हैं कौन? या आदित्य चोपड़ा की हिरोइन बनने के क्या मायने हैं? उस वक्त उन्हें इस बात का अंदाजा तक नहीं था।

एक्ट्रेस ने बताया था कि छोटी एज में ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उस वक्त वह 15 साल की रही होंगी तब से वह मॉडलिंग कर रही थीं। लेकिन इस बीच अनुष्का को काफी रिजेक्शन झेलना पड़ा था। एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्मों की दुनिया में उनका कोई कनेक्शन नहीं था। तो ऐसे में अपने पहले ब्रेक के लिए मैंने ऑडिशन दिए। तो मुझे रब ने बना दी जोड़ी मिल गई।

एक्ट्रेस ने बताया था कि आदित्य चोपड़ा ने उनसे कहा था कि मैं कोई बहुत खूबसूरत लड़की नहीं हूं, इसलिए मुझे इस इंडस्ट्री में आगे आने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। फिर एक्ट्रेस अपने टेलेंट के आधार पर आगे आईं।