‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं अनुष्का शर्मा का आज यानी 1 मई को जन्मदिन है। अनुष्का आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद से ही वह अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस की फेवरेट बन गईं। उन्होंने ‘जब तक है जान’, ‘पीके’, ‘सुल्तान’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय किया, मगर अब वो लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। एक्टिंग से दूर होकर भी वो करोड़ों कमा रही हैं, आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके करियर, काम और संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।
Raid 2 Release and Review LIVE
अनुष्का शर्मा ने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था, जिसकी शुरुआत 2007 में लैक्मे फैशन वीक से हुई। इसके बाद साल 2008 में फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ ऑफर हुई और इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। गूगल सर्च के मुताबिक अनुष्का ने इस फिल्म के लिए 25 लाख रुपये चार्ज किए थे।
फिलहाल अनुष्का फिल्मों से दूर हैं और इस लंबे ब्रेक से पहले उन्हें की आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था। मगर इसका मतलब ये नहीं है कि वो अब कुछ नहीं कर रही हैं, वो अब भी करोड़ों कमा रही हैं।
अनुष्का शर्मा ब्रांड एंडोर्समेंट से अच्छा खासा कमा रही हैं। इसके साथ ही वो अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी चलाती हैं, जिसका नाम है क्लीन स्लेट फिल्म्ज़। इस प्रोडक्शन कंपनी के अंडर वो NH10, ‘पाताल लोक’ और ‘बुलबुल’ समेत कई फिल्में प्रोड्यूस हो चुकी हैं।
कितनी है अनुष्का की नेटवर्थ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का शर्मा की कुल संपत्ति करीब 255 करोड़ रुपये है। ये सब उन्होंने एक्टिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और उनकी प्रोडक्शन से कमाया है। अनुष्का 2018 और 2019 दोनों में फोर्ब्स इंडिया की 30 अंडर 30 लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस फोर्ब्स इंडिया की सेलेब 100 लिस्ट में भी शामिल हो चुकी हैं।
23 साल की उम्र में खरीदा था अपना घर
2012 में जब अनुष्का शर्मा सिर्फ 23 साल की थीं, तब उन्होंने मुंबई के वर्सोवा में एक आलीशान बिल्डिंग बद्रीनाथ टावर्स की 20वीं मंजिल पर तीन फ्लैट खरीदे थे। इंडिया टुडे के अनुसार, ये फ्लैट कुल मिलाकर 6,000 वर्ग फीट में फैले हुए थे और इनकी कीमत कथित तौर पर 10 करोड़ रुपए थी। हालांकि, ये स्पष्ट नहीं है कि वह अब भी इन संपत्तियों की मालिक हैं या नहीं।
बता दें कि अनुष्का और विराट कोहली की ज्वाइंट प्रॉपर्टी कई हजार करोड़ की है। दोनों के कई आलीशान घर हैं। कपल ने पिछले साल अलीबाग में घर लिया है, जो 10,000 स्क्वायर फुट में फैला है। इसके बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें…