बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ लॉकडाउन (Lockdown) के चलते मुम्बई के अपने घर पर समय बिता रही हैं। अनुष्का शर्मा अन्य सेलेब्स की तरह लॉकडाउन का पालन कर रही हैं और आए दिन कोई न कोई वीडियो या पोस्ट शेयर करके फैंस को एंटरटेन कर रही हैं। अभी कुछ देर पहले अनुष्का ने विराट कोहली संग एक वीडियो शेयर किया है जो कुछ देर में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस वीडियो में अनुष्का शर्मा विराट कोहली को चौका मारने के लिए एक फैन की तरह कह रही हैं। अनुष्का साथ में बैठै विराट से कह रही हैं कि, ‘ऐ कोहली चौका मार न क्या कर रहा है।’वहीं अनुष्का शर्मा को इस तरह से चिल्लाते देखकर भारतीय कप्तान अजीब सा रिएक्शन दे रहे हैं। अनुष्का ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ ही इसके कैप्शन में लिखा, ‘मुझे लग रहा है कि इन दिनों विराट कोहली क्रिकेट के मैदान को मिस कर रहे हैं क्योंकि मैदान पर लाखों फैन्स का उनको बहुत प्यार मिलता है।’

अनुष्का ने आगे लिखा कि, ‘विराट इस एक विशेष प्रकार के फैन को भी काफी मिस कर रहे होंगे तो मैंने उन्हें एक्सपीरियंस कराया।’ अनुष्का शर्मा के इस वीडियो पर बॉलीवुड सेलेब्स के भी जमकर कमेंट आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने अनुष्का के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि मैं उसी प्रकार का फैन हूं। वहीं अर्जुन कपूर ने लिखा कि अनुष्का कम से कम सिक्स की डिमांड करनी चाहिए थी।

बता दें कि इन दिनों कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते पूरे भारत में 3 मई तक लॉकडाउन लगा हुआ है। कोरोनावायरस का प्रकोप भारत ही नही बल्कि पूरा विश्व झेल रहा है। इस वक्त भारत में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 437 हो गई है वहीं 13 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं।