जब से राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से भेजी जाने वाली फिल्म बनी है। तभी से लोग इसपर ईरानी फिल्म सीक्रेट बैलेट की कॉपी होने का आरोप लगा रहे हैं। फिल्म के ओरिजनल होने पर निर्देशक अमित मसूरकर ने अपनी सफाई पेश की थी। लेकिन इसके बाद भी यह विवाद नहीं थनमा। जिसके बाद फइल्म निपर्माता अनुराग कश्यप ने इसका बचाव किया था। एब एक बार फिर उन्होंने फिल्म का बचाव किया है। इस बार एक फेसबुक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया है कि फिल्म सीक्रेट बैलेट की कॉपी नहीं है।

अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए अनुराग ने कहा कि जो लोग इसे सीक्रेट बैलेट की कॉपी बता रहे हैं उन्हें पता चलना चाहिए कि उसके प्रोड्यूसर मार्को मुलर का इसपर क्या कहना है। फिल्म निर्माता ने फिल्म के लिंक की कॉपी न्यूटन के डायरेक्टर से लेकर उसे मार्को को भेजा था। जिसे देखने के बाद मुलर ने कहा- यह बहुत ही सभ्य फिल्म है। यह हमारी फिल्म की कहानी से नहीं चुराई गई है। इसमें साहित्यिक चोरी का एक हिंट तक नहीं है। अनुराग ने लिखा- मैंने जब उनसे पूछा कि क्या मैं न्यूटन देखने के बाद आपके दिए गए बयान को सोशल मीडिया पर शेयर कर सकता हूं तो उन्होंने कहा- हां बिल्कुल आप मेरे बयान का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इससे पहले न्यूटन का बचाव करते हुए अनुराग ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लगातार तीन ट्विट किए थे। अनुराग ने ‘न्यूटन’ के समर्थन में ट्वीट कर कहा था- “न्यूटन उसी तरह सीक्रेट बैलट की नकल है जैसे ‘द एवेंजर्स’ ‘वतन के रखवाले’ की थी।” दृश्यम फिल्म्स कंपनी की इस फिल्म का निर्माण मनीष मुंद्रा ने किया है और इसका निर्देशन अमित वी. मासुरकर ने किया।

‘न्यूटन’ का 67वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर किया गया था, जहां फिल्म ने विदेशी फिल्म श्रेणी में आर्ट सिनेमा का पुरस्कार जीता था। फिल्म की वास्तविकता के सवाल पर अनुराग ने कहा, “न्यूटन बर्लिन फिल्म महोत्सव की एक पुरस्कार विजेता फिल्म है और मैं आपसे वादे के साथ कहता हूं कि जिन्होंने इस फिल्म को पुरस्कृत किया है वह एक साल में इतनी फिल्में देखते हैं जितनी हम अपने जीवन भर में नहीं देख सकते हैं।”

https://www.jansatta.com/entertainment/