Anupamaa, Preview Episode, 5 May 2021: शो अनुपमा में इस वक्त बहुत दिलचस्प मोड़ आ चुका है। अनुपमा आने वाले दिनों में एक बहुत बड़ा फैसला लेने वाली है। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा का पति वनराज अनुपमा को न छोड़ने का मन बना चुका है। इधर, काव्या परेशान है कि वनराज अपने फैसले पर डगमगा रहा है तो अब उसका क्या होगा? शो बहुत इंट्रस्टिंग हो चला है। काव्या अचानक लॉन में आती है तो देखती है कि वनराज किसी से फोन पर बात कर रहा है। ऐसे में वह उसके करीब जाती है।
वनराज को काव्या फोन पर कहते सुन लेती है कि ‘मैं अनुपमा को डिवॉर्स नहीं देना चाहता।’ बस फिर क्या? काव्या का गुस्सा 7वें आसमान पर पहुंच जाता है। जिस बात का डर था वही हुआ। अब अपने ध्यान में वनराज फोन पर बात करता हुआ पीछे मुड़ता है तो सामने काव्या को खड़ा पाता है। काव्या को देख उसका रंग बदल जाता है।
वह काव्या से पूछता है कि तुम यहां क्या कर रही हो? क्या गुस्से में वनराज को देखती है और कहती है कि उसने अच्छा नहीं किया। काव्या का दिल टूट जाता है। यही बात वह जाकर अपनी भांजी से शेयर करती है और रोती है। अपसेट काव्या को वह जैसे तैसे संभालती है।
इधर वनराज अनुपमा को बताने ही वाला होता है कि उसने डिवॉर्स का प्रॉसेस कैंसल कराने का सोचा है। लेकिन काव्या इस बीच एक चाल चल देती है। अब काव्या अनुपमा को फोन करेगी। और उसे कहेगी कि वह वनराज को कहे कि वह उसे डिवॉर्स दे।
ये बाद दुखी मन से बनावटी अंदाज में औऱ चेहरे पर गुस्सा लाते हुए अनुपमा वनराज से कहेगी कि अब डिवॉर्स की तैयारी शुरू करो। वनराज ये बात सुनकर हिल जाएगा और हैरान रह जाएगा कि अभी तक तो सब ठीक था। अचानक अनुपमा को क्या हुआ?
क्या वनराज अनुपममा को डिवॉर्स देने के लिए तैयार हो जाएगा? क्या दोनों अलग हो जाएंगे? क्या काव्या की चाल कामयाब हो पाएगी या वनराज उसके कारनामें जान जएगा। ये जानना काफी इंट्रस्टिंग होगा।