शो अनुपमा में इस वक्त धमाकेदार ट्विस्ट आ चुका है। काव्या ने खुद अपमे मुंह से ही अपनी करतूत की ‘उल्टी’ कर दी है। दरअसल, वनराज के पिता का जो तिरस्कार हुआ उसे वह सहन नहीं कर पाया जिसके बाद वीर ने फैसला लिया कि काव्या और वीर दोनों ही उस घर से चले जाएंगे ताकि घर में शांति बनी रहे। ये सुनते ही काव्या भड़क उठी और जोश में आकर उसने अपनी हरकत के बारे में सबके सामने पोल खोल दी।
क्या बोली काव्या: काव्या ने वीर के साथ घर से बाहर जाने से साफ इनकार किया और कहा कि अब ये घर उसका है। ऐसे में वह अंदर से कुछ कागज लाई और वीर के मुंह पर दे मारे। इन कानूनी कागजों पर लिखा था कि अब से शाह परिवार का घर काव्या के नाम है। ये देख वीर का खून उबलने लगता है। अनुपमा स्तब्ध खड़ी रह जाती है और बा अपना माथा पकड़े हुए दिखाई देती है। बापूजी के चेहरे से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें इस बात का अफसोस तो है लेकिन उन्हें खबर थी कि काव्या कभी तो अपने रंग ऐसे ही दिखाएगी।
अब काव्या ने ये सब कर दिया लेकिन बाद में उसको पछतावा होगा। यानी काव्या आने वाले एपिसोड में वीर से माफी मांगती दिखेगी कि उससे ये गलती हो गई है। लेकिन वीर बेहद गुस्से में नजर आ रहा है, यानी काव्या को माफी मिलना मुश्किल है। ऐसे में वीर एक प्रण लेता नजर आएगा।
वीर कहेगा कि वह अब पूरी तरह से बदल जाएगा कि सब देखते रह जाएंगे। क्या वीर काव्या को माफ करेगा? क्या अनुपमा वापस से सब ठीक कर पाएगी? ये जानना बहुत दिलचस्प है।
बता दें, शो इन दिनों अपने ट्विस्ट एंड टर्न के कारण लगातार टीआरपी की रेस में सबसे आगे बना हुआ है। बा, वनराज और बापूजी के सामने काव्या की पोल खोल देती है, लेकिन खुद को बचाने के लिए काव्या बा और अनुपमा पर ही बरसने लगती है। इसी बीच वनराज, काव्या से शाह हाउस छोड़कर कहीं और रहने के लिए कहता है। इससे पहले काव्या ने खुलासा किया था कि राखी दवे ने उसे ये आइडिया दिया था कि घर अपने नाम करवा ले। ये सुन कर अनुपमा और घर के अन्य सदस्य शॉक में आ गए थे।