अनूप घोषाल, बॉलीवुड के जाने-माने गायक थे। उन्होंने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। उन्हें बॉलीवुड ही नहीं बल्कि बंगाली और भोजपुरी गानों के लिए भी जाना जाता है। अनूप घोषाल का हिंदी में सबसे पॉपुलर गाना ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी…’ रहा है। ये बॉलीवुड के एवरग्रीन गानों में से एक है। ऐसे में अब सिंगर को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका निधन 77 साल की उम्र हो गया है। खबरों की मानें तो मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उन्होंने दम तोड़ दिया। वो पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में एडमिट थे।
अनूप घोषाल एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। वो कोलकाता से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने बंगाली और हिंदी भाषा में गाना गाए हैं। वो 77 साल के थे। शुक्रवार को परिवार ने उनके निधन की जानकारी दी। अनूप अपने पीछे से दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उन्हें ‘मासूम’ फिल्म का गाना ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ के लिए जाना जाता है। वो दर्शकों के बीच काफी मशहूर रहे हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ सिंगर ने रिजनल भाषाओं की फिल्मों के गाने भी गाए हैं। वो राजनीति में भी काफी एक्टिव रहे हैं और 2011 में कांग्रेस को जीत भी दिलाई है।
‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ से जीता दिल
अनूप घोषाल के निधन से राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिंगर को श्रद्धांजलि दी है। वो प्लेबैक सिंगर रहे हैं। सत्यजीत रे के साथ उन्होंने काफी काम किया है। डायरेक्टर तपन सिन्हा ने फिल्म ‘सगीना महातो’ (1971) में अनूप घोषाल की आवाज ली थी। उन्होंने ‘फुलैश्वरी’, ‘Marjina Abdalla’ और ‘Chhadmabeshi’ जैसे गाने गाए हैं। उन्होंने ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ से सभी का दिल जीता था। ये गाना गुल्जार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मासूम’ का था। उन्होंने बंगाली और हिंदी के साथ-साथ भोजपुरी में भी गाने गाए हैं।
मां से सीखे थे गायिकी के गुर
अनूप घोषाल कोलकाता से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म 1945 में हुआ था। उन्होंने गायिकी के गुर अपनी मां से सीखे थे। इसके बाद क्लासिकल म्यूजिक सीखने के लिए वो पंडित सुखेंदू गोस्वामी के पास गए थे। उन्होंने क्लासिकल म्यूजिक में एमए किया और इसमें टॉपर भी रहे हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ सिंगर राजनीति में भी एक्टिव रहे हैं। उन्होंने 2011 में ममता बनर्जी को उत्तरापाड़ा से जीत दिलाई थी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने कभी भी इलेक्शन में हिस्सा नहीं लिया।
