कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के शनिवार मजदूरों से मिलने को लेकर बीजेपी सरकार के कई मंत्री ने निशाना साधा। केंंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जहां इसे ड्रामा करार दिया वहीं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह ने राहुल गांधी की मजदूरों से मुलाकात को महज फोटो सेशन बताया था।
अब बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने अप्रत्यक्ष तौर पर बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियों पर तंज कसा है और कहा कुछ मंत्री सिर्फ दूरदर्शन देखने में व्यस्त है। अनुभव सिन्हा ने लिखा, अगर राहुल गांधी को उनके( मजदूरों) के घर पैदल जाना चाहिए तो हमारे कुछ मंत्रियों को क्यों नहीं जाना चाहिए जो सिर्फ दूरदर्शन देखने में व्यस्त है?? फिल्ममेकर का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा। वहीं कई यूजर्स इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, दरअसल कुछ लोग मोदी के ड्रामे के आदी हैं और वे चाहते हैं कि बाकी लोग भी ऐसा ही करें। राहुल गांधी ने उनकी सोच से ज्यादा ही किया। और उनके लिए गाड़ी की व्यवस्था करके घर भेजा। एक यूजर ने लिखा, मंत्रियों को मनोरंजन चाहिए सर। जो केवल एसी के कमरे में टीवी के सामने ही हो सकता है। इन प्रवासियों की आंखों में देखने और मदद करने के लिए बहुत सारी इच्छाशक्ति चाहिए।
If Rahul Gandhi should actually walk ‘em to their homes then why shouldn’t some of our Ministers too who are only busy watching DD????
— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) May 17, 2020
वहीं एक यूजर केंद्रीय गृहमंत्री को उनके घर जाने की बात कहते हुए लिखा, हमारे गृहमंत्री को उनके घर जाना चाहिए। बजाय के अपने घर में है। एक यूजर ने मंत्रियों पर तंज कसते हुए लिखा, ये मत भूलें कि वे इस समय ट्विटर पर व्यस्त है। वहीं एक अन्य ने लिखा, वे सर नहीं कर सकते। क्योंकि सबसे पहले वे शायद ही गरीब लोगों के जीवन और समस्याओं में कोई दिलचस्पी रखते हैं। दूसरी बात वे उन पर लाख और करोड़ों खर्च नहीं करना चाहते हैं। जब वे उन्हें चुनाव के दौरान कुछ हजारों में खरीदने का प्रबंधन कर सकते हैं।

