Bhojpuri Song: सावन की शुरुआत होते ही भोजपुरी में माहौल भक्तिमय हो गया है। एक के बाद एक सावन, बोलबम और कांवड़ गीत रिलीज किए जा रहे हैं। ऐसे में अब पॉपुलर सिंगर ब्रदर्स अंकुश राजा का गाना चर्चा में आ गया है। वैसे तो अंकुश राजा के गाने यूट्यूब पर आते ही छा जाते हैं। लेकिन, हाल ही में रिलीज किया गया भोजपुरी कांवड़ गीत यूट्यूब पर आते ही छा गया है। इस गाने के बोल ‘चूड़ियां लेले आइता ना’ हैं। उनका ये गाना भोलेनाथ की भक्ति के साथ पति और पत्नी के प्रेम को दिखाया गया है।
अंकुश राजा का भोजपुरी कांवड़ गीत ‘चूड़ियां लेले आइता ना’ टी-सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें महादेव के लिए भक्तों की भक्ति और कांवड़ यात्रा को दिखाया गया है। अंकुश राजा का ये गाना यूट्यूब पर छा गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक पत्नी पति से देवघर कांवड़ यात्रा पर जाते हुए हरी चूड़ियां, बिंदी और सजने-संवरने की चीजें लाने के लिए कहती है। अंकुश राजा का सावन भोजपुरी गाना इसलिए खास बना गया है क्योंकि इसमें उस हर चीज का खास ख्याल रखा गया है, जो शादीशुदा महिला की पसंद बन जाती है।
भोजपुरी कांवड़ गीत ‘चूड़ियां लेले आइता ना’ को रिलीज के महज 5 दिनों में ही करीब दो मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को अंकुश राजा ने गाया है और लिरिक्स गर्दा सिदीह ने लिखे हैं। डायरेक्टर संदीप राज हैं। भोजपुरी गाना के वीडियो को अंकुश के भाई राजा पर फिल्माया गया है। वो अपनी को-एक्ट्रेस के साथ शानदार डांस मूव्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।
अंकुश राजा के सावन स्पेशल गीत
इसके अलावा भी अंकुश राजा ब्रदर्स के भोजपुरी सावन स्पेशल गीत रिलीज किए जा चुके हैं। इसके पहले गाना ‘शिव शंकरा’, ‘कृपा बनवले रहीं बाबा’ जैसे गाने रिलीज हो चुके हैं। इसके साथ ही एक और नया गाना ‘नये ड्राईवरवा’ भी जारी किया जा चुका है। सावन के मौके पर रिलीज हुए अंकुश राजा के गानों को दर्शकों और फैंस से भरपूर प्यार मिल रहा है।