बॉलीवुड हो या फिर टीवी, मनोरंजन जगत में करियर बनाना काफी मुश्किल होता है। फिर चाहे कितनी भी बड़ी पहचान क्यों ना हो अगर आपमें दर्शकों का दिल जीतने हुनर नहीं है तो स्क्रीन पर सफर ज्यादा लंबा नहीं होगा। बहुत से नए चेहरे आते हैं और चले जाते हैं। इसी में एक 20 साल की लड़की नागपुर से आई थी, जो आज एक अच्छे मुकाम पर है। उन्होंने ना केवल टीवी में बल्कि फिल्मों और ओटीटी पर भी खूब धमाल मचाया है। ये कोई और नहीं बल्कि अंकिता लोखंडे हैं, जिन्होंने ‘पवित्र रिश्ता’ से घर-घर में पहचान बनाई और खूब नाम कमाया।
दरअसल, अंकिता लोखंडे आज अपना 40वां बर्थडे मना रही हैं। ऐसे में आज आपको उनके जन्मदिन के मौके पर लाइफ के बारे में बता रहे हैं कि कैसे उन्होंने एक्टिंग में करियर की शुरुआत की और कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। आज वो भले ही एक सफल अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं लेकिन, एक समय था जब वो पाई-पाई की मोहताज थीं। उन्होंने करियर की शुरुआत ‘इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज’ से की थी। इसमें टॉप 15 कंटेस्टेंट में उन्होंने 14वें नंबर पर जगह बनाई थी। अंकिता ने कभी हार नहीं मानी। इस घटना के बाद वो आगे मेहनत करती रहीं। फिर उस शो में आगे निकले सभी कंटेस्टेंट को उन्होंने लाइफ में पीछे छोड़ दिया।
बचपन से देखा हीरोइन बनने का सपना
गौरतलब है कि जब बच्चे खेलने और कूदने के बारे में सोचते और पढ़ाई से बचते हैं उस उम्र में अंकिता लोखंडे के हौंसले बुलंद थे। उन्होंने तय कर लिया था कि वो हीरोइन बनेंगी। टीवी 9 की मानें तो अंकिता जब दूसरी या तीसरी क्लास में थीं तो उन्होंने अपने एक नोट पर लिखा था कि ‘वो दुनिया की सबसे बड़ी स्टार बनना चाहती हैं।’ एक्ट्रेस की मां ने उस नोट बुक को आज भी संभालकर रखा है। अंकिता का असली संघर्ष तब शुरू हुआ जब वो माता-पिता से दूर रहने लगीं। उनके पास अपना गुजारा करने के लिए पैसे नहीं ते। इस दौरान बेस्ट फ्रेंड भारत चावड़ा उनके साथ थे। अंकिता को उनके पैरेंट्स से पैसे मांगना गंवारा नहीं था। एक्ट्रेस बचे हुए पैसों से खाना खाए या ऑडिशन दें इस सोच में अंकिता डूब जाती थीं। एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें परेशान होकर घर वापस लौटने का मन बना लिया था।
2 हजार से की थी करियर की शुरुआत
अंकिता लोखंडे को ‘पवित्रा रिश्ता’ के लिए जाना जाता है। इस सीरियल का कुछ खास बजट नहीं था। इसके लिए नए चेहरा की कास्टिंग चल रही थी। मेकर्स को अर्चना के रोल के लिए ऐसी लड़की की तलाश थी, जो मराठी लगे। अंकिता ने इसके लिए ऑडिशन दिया तो इसमें अर्चना के लिए काफी पसंद आईं और अर्चना बन गईं। इसी के सेट पर उनकी मुलाकात सुशांत सिंह राजपूत से हुई। इसके लिए अंकिता को रोजाना दो हजार रुपए मिलते थे। कभी पाई-पाई के लिए मोहताज होने वाली अंकिता ने एक साथ 50 हजार रुपए एक साथ देखे थे। आज वो इंडियन टीवी सीरियल्स की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं।