मशहूर अभिनेता देवानंद द्वारा बॉलीवुड में कदम रखने वाले अनीश विक्रमादित्य, नीता मोहिंद्र और काव्या शुक्ला स्टारर फिल्म ‘दिलों में उफान’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म हंगामा से रिलीज किया गया है। इसे दर्शकों की ओर से काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म की निर्माता रचना कुमारी हैं। उन्होंने इसे लेकर कहा कि ये फिल्म मजबूत और ज्वलंत मुद्दे पर बनी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये दर्शकों को काफी आ रही है। रचना ने ये भी कहा कि फिल्म महिला सशक्तिकरण को समर्पित है।
फिल्म ‘दिलों में उफान’ महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर आधारित है और ये समाज को इससे बचने का संदेश देती है। फिल्म में नीता मोहिंद्र, अनीश विक्रमादित्य, काव्या शुक्ला, दीक्षा अस्थाना, आशुतोष सिन्हा, धरम शर्मा और मदन कबीर अहम भूमिकाओं में हैं। इसके लेखक निर्देशक सुखविंदर सिंह हैं।
देवानंद को समर्पित की फिल्म
मेटाफाबेक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत फिल्म ‘दिलों में उफान’ में लेजेंडरी एक्टर देवानंद द्वारा लांच एक्टर और मैच बॉक्स के प्रोड्यूसर अनीश विक्रमादित्य मुख्य भूमिका में हैं। और अब अपनी नई फिल्म लेकर तैयार हैं। अनीश विक्रमादित्य अपनी इस फिल्म को देवानंद के नाम समर्पित किया है। उन्होंने इसे देवानंद की 100वीं जयंती पर उन्हें समर्पित की है क्योंकि उन्होंने ही एक्टर को पर्दे पर पहली बार लॉन्च किया था। मूवी की कहानी झकझोर देने वाली है।
आपको बता दें कि फिल्म अनीश विक्रमादित्य के अलावा नीता मोहिंद्र भी लीड रोल में हैं। उन्होंने ‘धोनी अनटोल्ड स्टोरी’ में सुशांत सिंह राजपूत की मां के किरदार निभाया था। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। अब उन्होंने अनीश की फिल्म को लेकर रहा कि ये फिल्म देश और समाज की सच्चाई के बारे में बताती है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म महिलाओं पर होने वाले अत्याचार की सशक्त अभिव्यक्ति है।
