Bobby Deol Cried Badly: बॉबी देओल (Bobby Deol) को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) में देखा गया। इसमें उन्होंने दमदार विलेन का रोल प्ले किया। उनकी एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया। इसमें उनका कई डायलॉग नहीं था मगर बिना कुछ बोले ही एक्टर ने सारी लाइमलाइट चुरा ली। उन्हें फिल्म में ज्यादा स्क्रीन स्पेस भी नहीं मिला है लेकिन, जितना भी मिला उन्होंने उसमें कमाल कर दिया। इसी बीच बॉबी का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। इसमें उन्हें फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है। चलिए बताते हैं आखिर क्या मामला है।
बॉबी देओल का लेटेस्ट वीडियो विरल बयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। ‘एनिमल’ एक्टर को हाल ही में पैपराजी ने मुंबई में स्पॉट किया और वो इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आए। इस दौरान उन्हें फैंस और पैपराजी से ढेर सारा प्यार मिला। इसे देखकर उन्होंने कहा, ‘ये क्या बात है। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। फिल्म के लिए जो आप लोगों से इतना सारा प्यार मिल रहा है। ये सब देखकर लगता है कि कोई सपना देख रहा हूं।’ इसके बाद एक्टर वो रोते हुए देखा जा सकता है। उन्हें उनकी टीम संभालती नजर आ रही है। वो फैंस से खुद के लिए इतना प्यार देखने के बाद इमोशनल हो जाते हैं और उनके आंसू छलक जाते हैं।
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन्स
बॉबी देओल के इमोशनल वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस पर एक ने लिखा, ‘ये 2023 देओल परिवार के लिए बेस्ट साल था। धर्मेंद्र जी की मूवी आई। सनी की गदर 2 सुपरहिट रही। करण की शादी हुई। सनी के छोटे बेटे राजबी ने मूवी में एंट्री की। बॉबी की एनिमल हिट हुई। इसका मतलब है कि देओल फैमिली के मेंबर्स ने कुछ एक्स्ट्रा अचीवमेंट की है।’ दूसरे ने लिखा, ‘सफलता के आंसू हैं। उनकी एंट्री ने हिलाकर रख दिया है।’ तीसरे ने लिखा, ‘उन्हें अब आकर सक्सेस मिली है। इस वजह से वो इतने इमोशनल हो रहे हैं।’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘बॉबी देओल को फिल्म में थोड़ा और दिखाना चाहिए था। वो बतौर एक्टर काफी प्रभावशाली थे।’ इसी तरह से लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दो दिन में ‘एनिमल’ ने कमाई 100 करोड़ से ज्यादा
आपको बता दें कि रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त जलवा देखने के लिए मिल रहा है। मूवी ने पहले ही दिन ‘पठान’, ‘टाइगर 3’ और ‘गदर 2’ को पछाड़ दिया था। इसने ओपनिंग डे पर 63.8 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, दूसरे दिन मूवी ने ‘जवान’ को पीछे छोड़ दिया। इसने 66 करोड़ का बिजनेस किया। जबकि ‘जवान’ ने दूसरे दिन 63 करोड़ का बिजनेस किया था। ‘एनिमल’ के दोनों दिन के कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो इसका इंडिया का टोटल कलेक्शन 129 करोड़ तक पहुंच गया है।