Ranbir Kapoor Animal Movie Release and Review Updates: रणबीर कपूर की बहुचर्तित फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने पहले दिन ही धमाल मचा दिया है। थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ है। फिल्म की कहानी फ्लैशबैक से शुरू होती है, जिसमें रणबीर अपनी और अपने पिता की कहानी सुनाते हैं। रणबीर कपूर की एंट्री बेहद दमदार है। संदीप वांगा रेड्डी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सकती है। रणबीर कपूर के करियर की ये सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बनने वाली है। फिल्म के ट्रेलर ने ही कमाल कर दिखाया था। रणबीर कपूर के दमदार किरदार के डायलॉग और एक्टिंग बेहतरीन है। लेकिन बॉबी देओल के लुक्स ने फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म का शोज हाउसफुल हैं और पहले दिन की कमाई कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। दर्शकों के रिव्यू और बॉक्सऑफिस कलेक्शन के बारे में जानने के लिए बने रहिए।

Live Updates

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के रिव्यू के लिए पढ़ते रहिए।

15:20 (IST) 1 Dec 2023
धूप में बिजली की गड़गड़ाहट जैसी है रणबीर कपूर की ‘एनिमल’

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। मूवी को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ये फिल्म कैसी है? पढ़िए पूरी खबर…

15:17 (IST) 1 Dec 2023
रणबीर कपूर की Animal है ब्लॉक बस्टर

Animal दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फैंस सोशल मीडिया पर अच्छे-अच्छे रिव्यू दे रहे हैं।

14:59 (IST) 1 Dec 2023
बॉबी देओल के करियर का बेस्ट रोल

जहां एक तरफ फिल्म और रणबीर कपूर की तारीफ हो रही है। वहीं बॉबी देओल का किरदार भी खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में बॉबी का रोल काफी कम है, लेकिन इसे उनके करियर का बेस्ट रोल बताया जा रहा है।

14:52 (IST) 1 Dec 2023
फिल्म में वॉयलेंस से खफा फैंस

फिल्म के ट्रेलर में ही ये साफ हो गया था कि फिल्म में काफी ज्यादा वॉयलेंस है। फिल्म देखने के बाद अब कुछ फैंस इसे न देखने की बात भी कह रहे हैं।

13:27 (IST) 1 Dec 2023
फिल्म को फैंस ने बताया लाजवाब

‘एनिमल’ की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

10:43 (IST) 1 Dec 2023
Animal को फैंस ने बताया मास्टरपीस

रणबीर कपूर की फिल्म की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस ने इसे मास्टरपीस बताया है।

10:36 (IST) 1 Dec 2023
फ्लैशबैक की कहानी ब्लर, कन्फ्यूज हुए दर्शक

फिल्म की कहानी फ्लैशबैक से शुरू होती है, लेकिन कुछ समय बाद समझना काफी मुश्किल हो जाता है। मेकर्स फ्लैशबैक स्टोरी को ठीक ढंग से बता नहीं पा रहे हैं। कहानी काफी कन्फ्यूजिंग लग रही है।

10:34 (IST) 1 Dec 2023
फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका का फुल रोमांस

फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका का फुल रोमांस दिखाया है। दोनों के कुछ इंटीमेट सीन हैं। ‘हुआ मैं तेरा’ गाना भी काफी रोमांटिक है।

10:32 (IST) 1 Dec 2023
Animal में भी ‘कबीर सिंह’ वाला टच

संदीप वांगा रेड्डी की इस फिल्म में उनकी अन्य फिल्म ‘कबीर सिंह’ वाला टच है। एक्शन सीन्स को देखकर किसी को भी Kabir Singh के शाहिद कपूर की याद आ जाएगी।

10:31 (IST) 1 Dec 2023
फैमिली के लिए पजेसिव रणबीर का किरदार

रणबीर कपूर के किरदार को ट्रेलर में बहुत टॉक्सिक दिखाया था। फिल्म देखकर पता चलता है कि वह फैमिली के लिए बहुत पजेसिव है और उनके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है।

09:48 (IST) 1 Dec 2023
रश्मिका के डायलॉग पूरी फिल्म में अन्क्लियर

रश्मिका की फिल्म में एंट्री रणबीर कपूर के दोस्त के बहन के रूप में होती है और वह रणबीर को भी भाई बुलाती है। फिल्म के ट्रेलर की तरह फिल्म में भी रश्मिका के डायलॉग समझ में नहीं आ रहे हैं।

09:47 (IST) 1 Dec 2023
लव स्टोरी नहीं बाप-बेटे पर आधारित है Animal की कहानी

Animal फिल्म की शुरुआत फ्लैशबैक से होती है। जिसमें रणबीर अपने पिता अनिल कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताते हैं। रणबीर की एंट्री काफी दमदार है।

09:31 (IST) 1 Dec 2023
पहले दिन इतने करो़ड़ कमा सकती है Animal

बिजनेस ट्रैकर सैकनिल्क की मानें तो रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ पहले दिन 33.90 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।

09:20 (IST) 1 Dec 2023
रोंगटे खड़े करने वाली है Animal में रणबीर कपूर की एक्टिंग

रणबीर कपूर की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि रणबीर की एक्टिंग से रोंगटे खड़े हो गए।

08:45 (IST) 1 Dec 2023
ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है रणबीर कपूर की Animal

Animal को दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उनका कहना है कि ये फिल्म ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।

08:01 (IST) 1 Dec 2023
साउथ के दर्शक भी हुए रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ के फैन

रणबीर कपूर की फिल्म कुल 5 भाषा में रिलीज हुई है। साउथ के दर्शकों के लिए भी फिल्म को तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज किया गया है। वहां के दर्शकों को फिल्म खूब पसंद आ रही है।

07:50 (IST) 1 Dec 2023
मस्ट वॉच फिल्म है Animal

रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म को लेकर दर्शकों के रुझान आने लगे हैं। थिएटर से बाहर आते ही लोग सबसे फिल्म देखने की अपील कर रहे हैं।

07:47 (IST) 1 Dec 2023
सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की हो रही तारीफ

रणबीर कपूर का किरदार फिल्म में खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

07:46 (IST) 1 Dec 2023
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर की Animal को यूं किया सपोर्ट

आलिया भट्ट जोर-शोर से पति रणबीर कपूर की फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। वह रणबीर के ‘एनिमल’ वाले लुक की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहने नजर आईं।

07:40 (IST) 1 Dec 2023
रणबीर कपूर की फिल्म की हो रही तारीफ

‘एनिमल’ रिलीज हो चुकी है और सोशल मीडिया पर इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

‘एनिमल’ के रिव्यू पढ़ने के लिए बने रहिए।