Ranbir Kapoor Animal Movie Release and Review Updates: रणबीर कपूर की बहुचर्तित फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने पहले दिन ही धमाल मचा दिया है। थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ है। फिल्म की कहानी फ्लैशबैक से शुरू होती है, जिसमें रणबीर अपनी और अपने पिता की कहानी सुनाते हैं। रणबीर कपूर की एंट्री बेहद दमदार है। संदीप वांगा रेड्डी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सकती है। रणबीर कपूर के करियर की ये सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बनने वाली है। फिल्म के ट्रेलर ने ही कमाल कर दिखाया था। रणबीर कपूर के दमदार किरदार के डायलॉग और एक्टिंग बेहतरीन है। लेकिन बॉबी देओल के लुक्स ने फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म का शोज हाउसफुल हैं और पहले दिन की कमाई कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। दर्शकों के रिव्यू और बॉक्सऑफिस कलेक्शन के बारे में जानने के लिए बने रहिए।
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के रिव्यू के लिए पढ़ते रहिए।
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' (Animal) को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। मूवी को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ये फिल्म कैसी है? पढ़िए पूरी खबर...
Animal दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फैंस सोशल मीडिया पर अच्छे-अच्छे रिव्यू दे रहे हैं।
जहां एक तरफ फिल्म और रणबीर कपूर की तारीफ हो रही है। वहीं बॉबी देओल का किरदार भी खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में बॉबी का रोल काफी कम है, लेकिन इसे उनके करियर का बेस्ट रोल बताया जा रहा है।
फिल्म के ट्रेलर में ही ये साफ हो गया था कि फिल्म में काफी ज्यादा वॉयलेंस है। फिल्म देखने के बाद अब कुछ फैंस इसे न देखने की बात भी कह रहे हैं।
'एनिमल' की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
रणबीर कपूर की फिल्म की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस ने इसे मास्टरपीस बताया है।
फिल्म की कहानी फ्लैशबैक से शुरू होती है, लेकिन कुछ समय बाद समझना काफी मुश्किल हो जाता है। मेकर्स फ्लैशबैक स्टोरी को ठीक ढंग से बता नहीं पा रहे हैं। कहानी काफी कन्फ्यूजिंग लग रही है।
फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका का फुल रोमांस दिखाया है। दोनों के कुछ इंटीमेट सीन हैं। 'हुआ मैं तेरा' गाना भी काफी रोमांटिक है।
संदीप वांगा रेड्डी की इस फिल्म में उनकी अन्य फिल्म 'कबीर सिंह' वाला टच है। एक्शन सीन्स को देखकर किसी को भी Kabir Singh के शाहिद कपूर की याद आ जाएगी।
रणबीर कपूर के किरदार को ट्रेलर में बहुत टॉक्सिक दिखाया था। फिल्म देखकर पता चलता है कि वह फैमिली के लिए बहुत पजेसिव है और उनके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है।
रश्मिका की फिल्म में एंट्री रणबीर कपूर के दोस्त के बहन के रूप में होती है और वह रणबीर को भी भाई बुलाती है। फिल्म के ट्रेलर की तरह फिल्म में भी रश्मिका के डायलॉग समझ में नहीं आ रहे हैं।
Animal फिल्म की शुरुआत फ्लैशबैक से होती है। जिसमें रणबीर अपने पिता अनिल कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताते हैं। रणबीर की एंट्री काफी दमदार है।
बिजनेस ट्रैकर सैकनिल्क की मानें तो रणबीर कपूर की 'एनिमल' पहले दिन 33.90 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।
रणबीर कपूर की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि रणबीर की एक्टिंग से रोंगटे खड़े हो गए।
Animal को दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उनका कहना है कि ये फिल्म ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।
रणबीर कपूर की फिल्म कुल 5 भाषा में रिलीज हुई है। साउथ के दर्शकों के लिए भी फिल्म को तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज किया गया है। वहां के दर्शकों को फिल्म खूब पसंद आ रही है।
रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म को लेकर दर्शकों के रुझान आने लगे हैं। थिएटर से बाहर आते ही लोग सबसे फिल्म देखने की अपील कर रहे हैं।
रणबीर कपूर का किरदार फिल्म में खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
आलिया भट्ट जोर-शोर से पति रणबीर कपूर की फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। वह रणबीर के 'एनिमल' वाले लुक की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहने नजर आईं।
'एनिमल' रिलीज हो चुकी है और सोशल मीडिया पर इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
'एनिमल' के रिव्यू पढ़ने के लिए बने रहिए।