बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन करने के बाद रणबीर कपूर स्टारर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई। फिल्म को 26 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था और महज तीन दिन में इसने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जी हां! Animal ओटीटी पर तीन दिनों में सबसे अधिक घंटे तक देखे जाने वाली फिल्म बन गई है।

फिल्म को 26, 27, 28 जनवरी तक 6.2 मिलियन व्यूज मिले। जिससे फिल्म को तीन दिनों में कुल 20.8 मिलियन घंटों यानी 2 करोड़ 80 लाख घंटों तक देखा गया। इतने कम समय में ये फिल्म ओटीटी पर धमाल मचा रही है। ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क के अनुसार, ‘एनिमल’  ने प्रभास की ‘सालार: पार्ट 1- सीजफायर’ और शाहरुख खान की ‘जवान’ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

‘एनिमल’ से पहले ‘जवान’ को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था और उस फिल्म को सबसे ज्यादा व्यूज मिले थे। शाहरुख खान स्टारर को पहले हफ्ते में 15 मिलियन घंटों तक देखा गया था। लेकिन Animal ने तीन दिन में ही इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

रणबीर कपूर की फिल्म ने नेटफ्लिक्स के ट्रेंडिंग चार्ट में तहलका मचा दिया है। यह फिल्म 16 देशों में टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है, जिसमें भारत, मालदीव, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका, बांग्लादेश, कतर, पाकिस्तान और मॉरीशस शामलि है।

‘एनिमल’ साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। भारत में इसका नेट कलेक्शन लगभग 553.87 करोड़ और इसका ग्रॉस बॉक्स ऑफिस पर 660 करोड़ है। विदेशी बाजार में ‘एनिमल’ का लाइफटाइम कलेक्शन लगभग 255 करोड़ रुपये है, जिससे इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 915 करोड़ रुपये हो गया है।