रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ पिछले 8 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी और आठ दिन में फिल्म ने भारत में 361 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो अब तक Animal ने 563 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। ये फिल्म कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है। अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इसी रफ्तार से दौड़ती रही तो जल्द ही दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

‘एनिमल’ 1 दिसंबर को विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ के साथ रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों की कहानी एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। दर्शक विक्की कौशल की फिल्म को भी खूब पसंद कर रहे हैं, लेकिन Animal के सामने बॉक्स ऑफिस पर उस फिल्म का कलेक्शन काफी कम है। एनिमल ने पहले ही दिन 63.8 करोड़ का बिजनेस किया था। जो ओपनिंग डे के लिए काफी ज्यादा है। ये फिल्म रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हो रही है। इसके अलावा बॉबी देओल को भी इस फिल्म के लिए बहुत प्यार मिल रहा है।

फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन 66.27 करोड़ रहा। जो पहले दिन के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है। तीसरे दिन फिल्म की कमाई में काफी इजाफा हुआ। फिल्म ने 7.83% बढ़त के साथ 71.46 करोड़ का बिजनेस किया। चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन में 38.48 % गिरावट देखी गई और कुल कलेक्शन 43.96 करोड़ रहा।

पांचवे दिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में और 14% गिरावट आई और 37.47 करोड़ के साथ दिन खत्म हुआ। इसके बाद फिल्म ने छठे दिन 30.39 करोड़, सातवें दिन 24.23 करोड़ और शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने आठवें दिन 23.50 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म का कुल कलेक्शन 361.80 करोड़ हो गया है।

संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर, बॉबी देओल के अलावा रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर मुख्य किरदारों में हैं। इनके अलावा शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय, तृप्ति डिमरी, प्रेम चोपड़ा आदि भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं।