बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद अहूजा 8 मई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी का आयोजन मुंबई में किया जाएगा। इस हफ्ते के शुरुआत में कपूर और अहूजा परिवार ने सोनम और आनंद की शादी की आधिकारिक घोषणा की थी। सोनम और आनंद की शादी को लेकर सभी बहुत उत्साहित हैं। शादी से जुड़ी कोई भी खबर सामने आती है तो वह सुर्खियों में छा जाती है। सोशल मीडिया पर हाल ही में सोनम और आनंद की शादी का इन्विटेशन कार्ड काफी शेयर भी किया गया था। वहीं अपनी बेटी की शादी को लेकर अभिनेता अनिल कपूर भी काफी उत्साहित हैं।

फिल्मफेयर ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि उन्हें पारिवारिक सूत्रों से खबर मिली है कि अनिल बेटी सोनम की शादी में एक स्पेशन परफॉरमेंस देने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अनिल कपूर ‘गल्लां गूड़ियां’ और ‘माय नेम इज़ लखन’ गाने पर डांस परफॉरमेंस देने वाले हैं। इन गानों पर परफॉरम करने के लिए सतीश कौशिक और अनुपम खेर अनिल कपूर का साथ देंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अनिल कपूर सोनम और आनंद के संगीत में परफॉरमेंस देने के लिए काफी उत्साहित हैं और जब सतीश कौशिक और अनुपम खेर इस स्पेशल परफॉरमेंस में अनिल का साथ देंगे तो सोनम के संगीत में चार चांद लग जाएंगे।

sonam kapoor, sonam kapoor wedding, sonam wedding, sonam kapoor wedding card, anand ahuja, sonam wedding card, sonam reception, sonam mehendi"

आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी सिख रीति-रिवाजों के साथ होगी। 8 मई को शादी का कार्यक्रम बांद्रा स्थित रॉकडेल में आयोजन किया गया है। जिस दिन शादी है उसी दिन शाम को रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा जो कि मुंबई के फाइव स्टार होटल द लीला पैलेस में होगा। ऐसी खबरें सामने आई हैं कि सोनम की शादी में फिल्म जगत के कई नामी कलाकार हिस्सा लेंगे और नए जोड़े को आशीर्वाद देंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर की अपकमिंग फिल्म वीरे दी वेडिंग 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सोनम के साथ करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर भी नजर आएंगी।

https://www.jansatta.com/entertainment/