Anil Kapoor: अनिल कपूर उन एक्टर्स में से एक हैं जो हमेशा एनर्जेटिक बने रहते हैं। 63 साल की उम्र में भी अनिल कपूर की चुस्ती के क्या कहने। इसके पीछे की वजह है अनिल का संघर्ष और उन्हें हर माहौल में खुद को ढालना आता है। अनिल कपूर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें कोई नहीं जानता था। ऐसे में अनिल कपूर ने दिन रात मेहनत की। सिर पर रहने के लिए छत नहीं थी, फिर भी उनकी हिम्मत नहीं टूटी और वह अपने काम में इस उम्मीद पर लगे रहे कि कभी न कभी सफलता उनके हाथ आएगी।
अनिल कपूर जब इंडस्ट्री में नए नए आए थे तो उनके पास ज्यादा कुछ नहीं था। एक्टर उस रोज आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। अनिक कपूर के हालात उस वक्त इतने खराब थे कि उनके सिर पर छत तक नहीं थी। तब अनिल कपूर को गैराज में अपनी रातें गुजारनी पड़ती थीं। ये गैराज सुपरस्टार राजकपूर का हुआ करता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक- तब तक अनिल की जिंदगी में उनकी लेडी लव का भी आगमन हो चुका था। लेकिन अनिल कपूर की हालत आर्थिक तौर पर बिलकुल भी ठीक नहीं थी। ऐसे में उन्होंने तय किया था कि वह ज्यादा से ज्यादा मेहनत करेंगे और सबसे पहले एक घर लेंगे।
अनिल कपूर की लाइफ में सुनीता कपूर आईं तो दोनों ने शादी करने का फैसला किया। लेकिन कई बार उनकी शादी रुकी। अनिल भी खुद यही चाहते थे कि जब सुनीता उनके घर आएं तो उन्हें किसी चीज की परेशानी न हो।
अनिल कपूर ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें फैंस के साथ शेयर की थीं। अनिल ने बताया था कि वह चाहते थे कि सुनीता जब उनके घर आएं तो उन्हें किसी भी चीज की जरूरत न महसूस हो। अनिल चाहते थे कि वे एक घर खरीद सकें और रसोई में एक कुक रख सकें। वे सुनीता के लिए ये सब करने के काबिल बनना चाहते थे। अनिल ने आगे बताया कि ‘कई परेशानियों के बाद आखिर वो दिन आया जब हमारी शादी हुई।’
बता दें, अनिक कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1970 में फिल्म ‘तू पायल मैं गीत’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने छोटे शशि कपूर का किरदार निभाया था। 1980 में उन्होंने एक तेलुगू फिल्म – वामसा व्रुक्षम में भी काम किया था। वहीं वह इस फिल्म से पहले भी साल 1979 में एक फिल्म में सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। डायरेक्टर उमेश मेहरा की फिल्म ‘हमारे-तुम्हारे’ में अनिल ने काम किया था। 1983 में फिल्म वो सात दिन से अनिक कपूर की किस्मत चमकी और दर्शकों ने इस फिल्म से उन्हें खूब सराहा
