अनिल कपूर और श्रीदेवी ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। अनिल और श्रीदेवी की जोड़ी को फिल्म मि. इंडिया में काफी पसंद किया गया था। अनिल और हाल ही में एक टीवी शो के दौरान अनिल कपूर ने खुलासा किया कि वो जब भी श्रीदेवी से मिलते थे उनके पैर छूते थे। हालांकि इस बात को लेकर श्रीदेवी ने काफी बार मना किया और ये उन्हें काफी अजीब भी लगता था। इसके बावजूद भी अनिल उनके पैर छूने से कभी पीछे नहीं हटे।
दरअसल अनिल कपूर और जीतेंद्र हाल ही में एक स्पेशल एपिसोड के लिए डांस बेस्ड रिऐलिटी शो ‘डांस प्लस’ में शामिल हुए। इस एपिसोड में दिवंगत ऐक्ट्रेस श्रीदेवी को एक स्पेशल ट्रिब्यूट दिया गया था। अनिल ने इस शो पर खुलासा करते हुए कहा कि श्रीदेवी बहुत ज्यादा टैलेंटेड थीं और उनके पैर छूने का मेरा मन कर ही जाता था। गौरतलब है कि अनिल और जीतेंद्र ने श्रीदेवी के साथ कई फिल्मों में साथ काम किया था। वहीं अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी ने फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’, ‘चालबाज़’, ‘जुदाई’ और ‘लम्हे’ जैसी फिल्मों में अपनी जोड़ी से जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थी। एक समय बाद श्रीदेवी ने अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर से शादी कर ली और वह अनिल कपूर की भाभी बन गईं। हालांकि दोनों की बॉन्डिंग में कोई बदलाव नहीं आया था।
गौरतलब है कि कैटरीना कैफ भी ने भी फिल्म राजनीति के प्रमोशन के दौरान मनोज वाजपेयी के पैर छू लिए थे। कैटरीना ने मनोज की ज़बरदस्त एक्टिंग को देखते हुए ऐसा किया था। इस प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल ने मनोज को कंधे पर भी उठाया था। हालांकि मनोज कैटरीना के इस कदम से काफी एंबेरेस हो गए थे।



