एक्टर अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर 19 मई को शादी की सालगिरह मना रहे हैं। खुशी के इस मौके पर अनिल ने अपने पुराने समय को याद करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्टर ने अपनी लव स्टोरी का के बारे में बताया कि, ’17 मई की रात, एक लंबी लव स्टोरी की शुरुआत थी। उसी दिन मैंने करियर के लिए एक महत्वपूर्ण फिल्म साइन की थी। अगले ही दिन 18 मई को भी मैंने एक और बड़ा कदम उठाते हुए अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया और उनसे मेरी पत्नी बनने को लेकर सवाल किया। उस वक्त मैं बहुत तनाव में था। मैं इन चीजों को बार-बार आगे धकेल रहा था लेकिन तब वक्त आ गया जब मुझे अपने करियर और प्यार में से किसी को चुनना था। उस वक्त मैंने प्यार का चुनाव किया।

इसके आगे वीडियो में अनिल कह रहे हैं, लोग अपनी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट करते हैं और मैं अपना प्रपोज़ डे भी सेलिब्रेट करता हूं। अनिल के मुताबिक ‘हम अपने आप को भूलने नहीं देते कि हम कितने भाग्यशाली हैं जो एक साथ हैं।’

गौरतलब है कि अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी को 36 साल का एक लंबा समय बीत चुका है। उनके तीन बच्चे भी हैं एक्ट्रेस सोनम के आहूजा एक्टर हर्षवर्धन कपूर और रेहा कपूर, अनिल कपूर की लव स्टोरी का वीडियो देख फैंस उनकी जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं।

इस मौके पर अनिल कपूर की बेटी सोनम के आहूजा ने ट्विटर अपने पैरेंट्स को शादी की सालगिरह पर बधाई देते हुए लिखा, ‘हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी आई लव यू सो मच मैं आप लोगों को बहुत मिस कर रही हूं। 36 साल की शादी और 11 साल की डेटिंग, आप लोगों की लव स्टोरी सबसे अच्छी है। जहां हंसी खुशी और परिवार…’ गौरतलब है कि देवानंद के बाद अनिल कपूर को उनकी फिटनेस के लिए एवरग्रीन एक्टर माना जाता है।

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर को आखिरी बार आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी और कुणाल खेमू स्टारर फिल्म मलंग में देखा गया था। जल्द ही वो जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी जैसे स्टार्स के साथ फिल्म मुंबई सागा में नजर आने वाले हैं।