एक्टर अनिल कपूर फिल्म के सेट पर समय से पहुंचने के लिए जाने जाते हैं। एक बार ऐसा ही हुआ था जब अनिल कपूर कपिल शर्मा की शादी में भी समय से 5 मिनट पहले पहुंच गए थे और खुद कपिल तैयार भी नहीं हुए थे। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने इससे जुड़ा एक किस्सा साझा किया था। अनिल कपूर को देखने के बाद कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ भी अंदर चली गई थीं।
सोनम ने बताया था, ‘कपिल शर्मा की शादी मेरे पिता के बर्थडे वाले दिन हुई थी। मैं उनके बर्थडे पर नहीं आ सकी थी। क्योंकि मैं उनकी बर्थडे पार्टी ऑर्गेनाइज कर रही थी। इनके शादी के कार्ड पर लिखा था कि रिसेप्शन पर आप 8 बजे तक आ जाना। मेरे पिता अच्छे लड़के की तरह 8 बजे पहुंच गए थे। ये दूल्हे तो पायजामे में ही बैठे हुए थे। इनकी पत्नी भी तैयार नहीं थी तो वो डैड को देखकर अंदर चल गई थीं।’
इतने में कपिल शर्मा कहते हैं, ‘अनिल सर तो शायद 8 बजे से ही पहले आ गए थे।’ सोनम कपूर कहती हैं, ‘नहीं वो 8 बजे ही आए थे क्योंकि 9 बजे हम लोगों की पार्टी शुरू होने वाली थी। मेरे हसबैंड बहुत लकी हैं। मुझे पता भी नहीं था कि मेरे पिता करते क्या हैं। मैंने एक फिल्म के सीन में देखा कि पापा को कोई मार रहा था तो मैं तेज-तेज चीखने लगी कि ये लोग मेरे पिता को मार रहे हैं। हालांकि बाद में पता चला कि मेरे पिता फिल्मों में काम कर रही हैं।’
40 समोसे खा गई थीं सोनम कपूर: एक्ट्रेस ने बताया था कि पार्टी में वह 40 समोसे खा गई थीं। क्योंकि वो बहुत छोटे और स्वादिष्ट थे। साथ ही सोनम ने बताया था कि उनका भी मन बहुत ज्यादा था कि वह कपिल शर्मा की शादी में शामिल हो सकें, लेकिन उन्हें अपने पिता के लिए पार्टी ऑर्गेनाइज करनी थी।
बता दें, कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी साल 2018 में हुई थी। कपिल और गिन्नी की पहली मुलाकात साल 2005 में हुई थी। इस दौरान कपिल प्ले डायरेक्टर किया करते थे, इस दौरान गिन्नी स्टूडेंट हुआ करती थीं। इसके बाद कपिल और गिन्नी एक बार फिर मिले थे, जिसके बाद दोनों करीब आए और शादी करने का फैसला किया था।