आज के जीवन में फिटनेस का ख्याल रखना बहुत जरूरी है और इसके लिए सबसे सही और कारगर तरीका है योगा। अलग-अलग योगा करने की बजाय सूर्य नमस्कार भी आपको उतना ही फायदा देता है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी खुद को फिट रखने के लिए सूर्य नमस्कार करती हैं। अपनी बॉडी को टोंड और शेप में रखने के लिए वह रोजाना ये योगा करती हैं। इससे न केवल उनका शरीर खूबसूरत दिखता है, बल्कि उनका चेहरा भी ग्लो करता है।
यंग एक्ट्रेस अनन्या पांडे की खूबसूरती और फिट बॉडी का राज भी सूर्य नमस्कार है। वह वर्कआउट के साथ-साथ सूर्य नमस्कार करती हैं। ये योग ज्यादा मुश्किल नहीं है। महज 10 मिनट सूर्य नमस्कार से भी बहुत फायदे होते हैं। इसमें 12 आसन होते हैं, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं।
सूर्य नमस्कार के फायदे और आसन
सूर्य नमस्कार से न केवल आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है, बल्कि हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इससे शरीर में लचीलापन आता है और बॉडी का पॉश्चर भी सही होता है। इससे पेट की चर्बी घटती है और वजन कम होता है।
आसन
सबसे पहला आसन प्रणामासन होता है, जिसमें हाथ जोड़कर सीधा खड़े होते हैं।
इसके बाद हस्तोत्तानासन करते हैं, जिसमें हाथों को ऊपर उठाकर पीछे की और ले जाते हैं और शरीर को भी उसी तरफ झुंकाते हैं।
इसके बाद होता है हस्तपादासन, इसमें हाथों को ऊपर उठाए हुए ही आगे की ओर आते हैं और धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए हाथों को पैरों को पास लाते हैं।
इसके बाद संचालनासन होता है, इसमें पहले दाएं पैर को पीछे ले जाकर बाएं घुटने को मोड़कर सीने पर सटाते हैं।
फिर आता है, अश्व संचालनासन और इसमे पैरों को बदलकर ठीक संचालनासन की तरह करते हैं।
इसके बाद अधोमुख श्वानासन में हथेली को जमीन पर रखते हुए पैरों को सीधा करते हैं और कूल्हों को ऊपर की ओर उठाकर अपने शरीर को वी शेप देते हैं।
इसके बाद भुजंगासन आता है, जिसमें उलटे लेटकर कोहनी को कमर के पास लाकर हाथों का सहारा लेते हुए सीनो और चेहरे को ऊपर उठाते हैं।
फिर आता है अष्टांग नमस्कार, इसमें घुटनों को जमीन पर सटाकर सांस छोड़ते हैं और ठोड़ी, सीना, हाथों और पैरों को जमीन पर टच करते हैं। इस दौरान कूल्हे ऊपर की ओर उठाते हैं।
इसके बाद दंडासन करते हैं इसमें गहरी सांस लेते हुए दाएं पैर को पीछे की ओर ले जाकर बॉडी को सीधा करते हुए कुछ देर ऐसे ही रहते हैं।
फिर अश्व संचालनासन आता है, इसमें फिर बाएं पैर को पीछे ले जाते हैं और दाएं पैर के घुटने से मोड़ते हुए छाती से सटाया जाता है।
इसके बाद हस्तपादासन, जिसमें अपने दोनों हाथों को सामने लाकर आगे की ओर झुकने की कोशिश की जाती है और आराम से सांस छोड़ते हुए हाथों को पैरों के बगल में लाया जाता है।
आखिर के दो आसन में से एक है हस्तोत्तानासन, जिसमें खड़े होकर हाथों को ऊपर की ओर उठाकर फिर पीछे की तरफ झुका जाता है।
अंत में आता है, प्रणामासन जिसमें खड़े होकर दोनों हाथों को जोड़कर सीने से सटाकर गहरी सांस ली जाती है और धीरे-धीरे रिलैक्स होते हैं।
आपको बता दें कि अनन्या पांडे ही नहीं मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर, आलिया भट्ट, शमिता शेट्टी समेत तमाम एक्ट्रेसेस खुद को फिट रखने के लिए सूर्य नमस्कार करती हैं। इनमें शिल्पा शेट्टी का नाम सबसे आगे हैं।