आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला की बेटी अनन्या बिरला ने हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में सिंगिंग परफॉर्मेंस दी। इस दौरान ऋतिक रोशन, सूरज पंचोली, डिनो मोरिया, सोहेल खान, विधू विनोद चोपड़ा और राहुल बोस जैसे सितारे मौजूद रहे। इतनी कम उम्र में अनन्या को शानदार परफॉर्मेंस देते देख कर सभी सितारों ने तालियां बजाईं। 22 साल की अनन्या ने महज 17 साल की उम्र में अपने माता-पिता के नाम का सहारा लिए बिना अपने पैरों पर खड़ा होने का फैसला किया और अपनी खुद की माइक्रोफाइनेंस कंपनी स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस शुरू की। लोगों को लगा कि अनन्या ने अपने पंख फैला लिए हैं और वह खुद भी अपने पिता की तरह बिजनेस के सेक्टर में उड़ान भरने को तैयार हैं। हालांकि उसी वक्त उन्होंने एक के बाद एक अपने माता-पिता और बाकियों को हैरान करना शुरू कर दिया।

उन्होंने अपनी ई-कॉमर्स कंपनी क्यूरोक्रेट लॉन्च करने के साथ ही मेंटल हेल्थ के लिए एक्टिव कैंपेनिंग करना शुरू कर किया। वह यहीं पर नहीं रुकीं, जब लोगों को लग रहा था कि अब शायद वह थम जाएंगी तभी उन्होंने ‘Livin’ the life’ नाम के म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया। म्यूजिकल इंडस्ट्री में डेब्यू करते हुए उन्होंने मुंबई की एक सितारों भरी शाम में परफॉर्म किया। उनका एल्बम ईडीएम और पॉप का मिक्सचर है जिसे डच डीजे एफ्रोजैक ने मिक्स किया है और लिखा और कंपोज किया है अनन्या और जिम बेंज ने। इसके बाद इन दोनों ने फिलीपीडिया के एक स्टूडियो में इसे रिकॉर्ड किया।

अनन्या के म्यूजिक एल्बम की बात करें तो यह पूरी तरह जिंदगी को जीने, प्यार फैलाने और दयालू होने के बारे में है। अनन्या का संगीत से यह रिश्ता हालांकि नया नहीं है, अपनी ग्रोइंग एज में ही उन्होंने सितार और संतूर बजाना सीख लिया था। द फ्रे, एड शरीन और चेरल कोल उनकी इंस्पिरेशन थे। यह सब तब हुआ जब वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थीं। शायद उनके अंदर एक म्यूजिशियन था, जो अपना टैलेंट दुनिया को दिखाने को बेकरार था। उन्होंने छोटे बड़े 70 इवेंट्स में परफॉर्म किया है। इस वक्त अनन्या एक लिरिसिस्ट, म्यूजिक कंपोजर हैं और जल्द ही सोल एंड आर एंड बी एल्बम लॉन्च कर सकती हैं। इस वीडियो को 15 तारीख को यूट्यूब पर अपलोड किया गया है और दो दिन के भीतर इसे 12 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

https://www.instagram.com/p/BLAzZ6hjEC-/?taken-by=ananya_birla&hl=en

https://www.instagram.com/p/BMq2IubDEWp/?taken-by=ananya_birla&hl=en

https://www.instagram.com/p/BM3b_iDDUqB/?taken-by=ananya_birla&hl=en