सोशल मीडिया से लेकर मीडिया हेडलाइन्स में इन दिनों अनंत अंबानी का प्री-वेडिंग फंक्शन काफी चर्चा में है। इसे 1 मार्च से 3 मार्च तक आयोजित किया गया था। ये काफी भव्य और खर्चीले प्री-वेडिंग फंक्शन में से एक रहा। इसमें देश-विदेश की नामचीन हस्तियों ने शिरकत कर पार्टी में चार-चांद लगाए थे। बॉलीवुड से तमाम बड़े स्टार्स अनिल कपूर, सलमान खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, सैफ अली खान, करीना कपूर और माधुरी दीक्षित जैसे सेलेब्स ने शिरकत की थी। फंक्शन के खत्म होने के साथ ही सेलेब्स मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। इसी बीच एक वीडियो मार्क जुकरबर्ग का वाइफ के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो उनकी पत्नी प्रिसिला चान, अनंत की महंगी वॉच को देखकर हैरानी जता रही हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अनंत अंबानी जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला एक साथ खड़े हैं और बातें कर रहे हैं। अनंत, प्रिसिला से वनतारा घूमने के लिए पूछते हैं। वो उनके घूमने के लिए व्यवस्था कराने की बात करते हैं कि इसी बीच प्रिसिला की नजर उनकी महंगी घड़ी पर चली जाती है। वो इसे देखती ही रह जाती हैं। अनंत की वॉच उन्हें काफी पसंद आती है। वो घड़ी की तारीफ करती हैं और कहती हैं कि ये घड़ी कमाल की है। इसके बाद वो पूछती हैं कि किसने बनाई है?
वहीं, इस पर जुकरबर्ग कहते हैं कि प्रिसिला को कभी घड़ियों का शौक नहीं रहा लेकिन, अनंत की बेहतरीन घड़ी को देखने के बाद इनका मन बदल गया है। इस पर प्रिसिला कहती हैं कि उन्हें कभी घड़ी लेना ही नहीं था। लेकिन इसे देखने के बाद उन्हें लगने लगा कि घड़ियां अच्छी होती हैं। कुछ देर तक वो इसी पर चर्चा करते हैं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर लोग खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। अगर लोगों की प्रतिक्रिया की बात की जाए तो एक ने मार्क जुकरबर्ग का मजाक बनाते हुए लिखा, ‘मार्क जुकरबर्ग अंबानी के आगे गरीब महसूस कर रहे हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘पहली बार इतनी अमीर लोगों की बातें सुन रहा हूं।’ तीसरे ने लिखा, ‘पावर ऑफ मोटा भाई।’ चौथे ने लिखा, ‘पैसों की ताकत। सभी को एकसाथ ले आए।’ इसी तरह से लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
कितनी है घड़ी की कीमत?
जामनगर में प्री-वेडिंग के दौरान जुकरबर्ग पत्नी ने अनंत अंबानी की जिस घड़ी की तारीफ की अगर उसकी कीमत की बात की जाए तो ये काफी महंगी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक अनंत ने ऑडेमार्स पिगट रॉयल ओक की खास घड़ी पहनी थी। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि ये 14 करोड़ रुपए की है।
बहरहाल, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन खत्म हो चुका है। ये तीन दिवसीय रहा था। इसकी शुरुआत अन्न सेवा से की गई थी। इसमें 51 हजार लोगों को भोज कराया गया था। इसके बाद 1 मार्च से 3 मार्च तक प्री-वेडिंग फंक्शन आयोजित किया गया था, जिसमें देश-विदेश की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। अब ये फंक्शन खत्म हो गया है और सभी सेलेब्स मुंबई और अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं। आपको बता दें कि मुकेश और राधिका की शादी जुलाई में होनी है।