Vidhya Movie Crossed 36 Million Views on YouTube: आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाती हैं। उनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। यूट्यूब पर लोग आम्रपाली दुबे की फिल्में सर्च करके देखते हैं। उनकी फिल्मों के यूट्यूब पर करोड़ों में व्यूज होते हैं। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। कुछ वक्त पहले आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘विद्या’ रिलीज हुई थी। दो महीने पहले यूट्यूब पर ये फिल्म अपलोड हुई, महज 2 महीनों में फिल्म को 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया। खास बात ये है कि ये फिल्म यूट्यूब पर मुफ्त में देखी जा सकती है। इसे अब तक 36 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यानी कि इसे 3.6 करोड़ लोगों ने देखा है।

क्या है ‘विद्या’ की कहानी?

भोजपुरी फिल्म ‘विद्या’ में आम्रपाली दुबे विद्या नाम की लड़की के रोल में हैं। विद्या, एक रिक्शावाले की बेटी है। उसकी शादी में मां-बाप लड़केवालों की मांग नहीं पूरी कर पाते हैं और दहेज न दे पाने की वजह से उसकी बरात लौट जाती है। मगर वो हिम्मत नहीं हारती है, और खूब मेहनत करके आईएएस अधिकारी बन जाती है और दहेज के खिलाफ सख्त कदम उठाती है। ये एक ऐसी ल़ड़की की कहानी है जिसके मां-बाप उसे पढ़ाते-लिखाते हैं मगर दहेज न दे पाने की वजह से उनकी बेटी की बरात बिना शादी किए लौट जाती है। मगर विद्या हार नहीं मानती है और कड़ी मेहनत करके अफसर बन जाती है। इस दौरान कई परेशानियां आती हैं लेकिन वो हर मुसीबतों का सामना करती है और अपना और अपने माता-पिता का सपना पूरा करती है।

आम्रपाली दुबे के अलावा विद्या में हैं ये कलाकार

आम्रपाली दुबे ने इस फिल्म में शानदार काम किया है और लोग उनके अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। विद्या का किरदार में आम्रपाली दुबे ने जान डाल दी है। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे के अलावा गोपाल चव्हाण, संतोष पहलवान, प्रिया दीक्षित, सुजीत सार्थक और प्रत्यक्षा भी अहम रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है।

इस फिल्म को मई में यूट्यूब चैनल B4U Bhojpuri पर अपलोड किया गया था जिसे आप फ्री में देख सकते हैं।

Vidhya Bhojpuri Full Movie यहां देखिए पूरी फिल्म