Bhojpuri Adda: आम्रपाली दुबे और पवन सिंह की जोड़ी हिट है। यूं तो आम्रपाली निरहुआ के साथ ज्यादा दिखती हैं मगर पवन सिंह के साथ उनकी फिल्म ‘सत्या’ और उसके गाने फैंस को खूब पसंद हैं। इसके एक गाने ने तो भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। आम्रपाली दुबे और पवन सिंह की फिल्म सत्या के गाने ‘राते दिया बुता के’ यूट्यूब पर खूब हिट है। इस गाने में आम्रपाली और पवन सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही है।

पवन सिंह और इंदु सोनाली ने गाया है गाना ‘राते दिया बुता के’

इस गाने के खासियत ये है कि पवन सिंह ने न सिर्फ इस गाने में परफॉर्म किया है बल्कि गाया भी है। पवन सिंह के साथ इंदु सोनाली ने इस गाने को गाया है। गाने को सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखा है। वहीं इस गाने का म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। गाने के कोरियोग्राफर रामदेवन हैं।

यूट्यूब पर ‘राते दिया बुता के’ को मिले हैं 607 मिलियन व्यूज

आम्रपाली दुबे और पवन सिंह गाने में डांस के साथ रोमांस भी करते दिख रहे हैं। गाने के लिरिक्स और एक्टर्स के मूव्स काफी बोल्ड हैं। पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री काफी अच्छी दिख रही है। गाने को यूट्यूब चैनल Wava Music पर रिलीज किया गया है। ये गाना 17 नवंबर 2017 को रिलीज किया गया है। गाने को यूट्यूब पर 607 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

यहां देखिए गाना:

सुजीत कुमार सिंह के डायरेक्‍शन में बनी फिल्‍म ‘सत्या’ में पवन सिंह एक गैंगस्‍टर के रोल में हैं, जो डॉन तबरेज अंसारी के लिए काम करता है। सत्‍या को सपना से प्‍यार हो जाता है। अब गैंगस्टर के तो कई दु्श्मन होते हैं तो वो लोग अब सत्या से बदला लेने के लिए उसकी कमजोरी का फायदा उठाते हैं। ये एक एक्शन फिल्म है जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं।