बॉलीवुड के लेजेंड एक्टर अमिताभ बच्चन अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने रामलला के दर्शन किए हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। बिग बी ने 17 दिनों में दूसरी बार रामलला के दर्शन किए हैं। इस दौरान उनका ट्रेडिशनल लुक देखने के लिए मिला है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही एक्टर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस दौरान खबर आई थी कि बिग बी ने अयोध्या में जमीन भी खरीदी है, जिसके बाद अब वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, अमिताभ बच्चन महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे थे, जहां से सीधे उन्होंने रामलला के दरबार में पहुंचकर उनके दर्शन किए। यहां वो करीब 30-45 मिनट तक रामलला के दरबार में रहे थे। बिग बी के मंदिर में आने के बाद ट्रस्ट के पदाधिकारी ने रामनामा डालकर उनका स्वागत किया है। वहां के पुजारी ने तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया है।
अमिताभ इस दौरान प्रभु राम की भक्ति में लीन दिखे थे। एक्टर ने प्रभु राम के साथ एक सेल्फी भी ली थी। बिग बी सफेद कुर्ता, सफेद पायजामा और पीली सुंदरी में राम मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उनका लुक देखते ही बन रहा था। उन पर ट्रेडनिशनल लुक जंच रहा है। बिग बी ने आरती उतारी और पुजारी ने अमिताभ बच्चन को रामलला का भोग लगा हुआ प्रसाद भी दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद एक्टर ने सीधे कमिश्नर गौरव दयाल की आवास पहुंचे।
बच्चन फैमिली ने खरीदी जमीन
आपको बता दें कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अयोध्या में 10 हजार वर्ग फुट का एक प्लॉट खरीदा था। बताया जा रहा है कि ये प्लॉट 7-स्टार प्रोजेक्ट द सरयू में है जो कि सरयू नदी से थोड़ी ही दूरी पर है। यहां से राम मंदिर और एयरपोर्ट की दूरी काफी कम है। जानकारी के मुताबिक इसकी दूरी सिर्फ 15 मिनट पर है।
बहरहाल, अगर इसके अलावा अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो ‘प्रोजेक्ट के’ में नजर आने वाले हैं। इसमें वो प्रभास, दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। बिग बी को इसमें देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।