एशिया कप 2022 (Asia Cup) में पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय टीम के जश्न में अमित शाह के बेटे और बीसीसीआई सचिव जय शाह को तिरंगा पकड़ने से इनकार करते देखा गया। जिसके बाद से शाह पर तिरंगे का अपमान करने के आरोप लग रहे हैं। इसी बीच फिल्म एक्टर प्रकाश राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से सवाल किया है।
प्रकाश राज ने ट्विटर पर लिखा,”प्रिय सुप्रीम लीडर और गृह मंत्री। जयशाह को अपनी देशभक्ति साबित करने के लिए भारतीय तिरंगा लहराने की जरूरत नहीं है..लेकिन…आपकी और आपके Bjp भक्तों की क्या प्रतिक्रिया होगी? अगर एक गैर भाजपा, एक गैर हिंदू या मेरी तरह आपसे सवाल करने वाले ने ऐसा किया होता। सिर्फ पूछ रहा हूं।”
प्रकाश राज के ट्वीट पर तमाम लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रवि राज नाम के यूजर ने लिखा,”सच में सर? एक अच्छे एक्टर होने के नाते आप खराब राजनीति के कारण अपनी इज्जत क्यों खो रहे हैं। आपका फैन होने के नाते मैं कहूंगा कि ऐसी चीजे मत किया कीजिए। आप पढ़े-लिखे इंसान हैं तो आप चीजों को और अच्छी तरह समझ सकते हैं। वो एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष हैं और उनके कुछ नियम हैं।”
आपको बता दें कि दुबई में हो रहे एशिया कप 2022 के दूसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ। जिसमें भारत टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। इस मैच को देखने बीसीसीआई के चीफ सेक्रेटरी जय शाह पहुंचे थे। जीतने के बाद जब सारा भारत जश्न मना रहा था, इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।
//
भारतीय टीम की जीत के बाद वो भी तालियां बजा रहे थे। लेकिन तभी उनके पास में खड़े एक व्यक्ति ने उन्हें तिरंगा थमाने की कोशिश की, लेकिन जय शाह ने तिरंगा पकड़ने से इंकार कर दिया। उनका इस बर्ताव का लोग विरोध कर रहे हैं और उन्हें जमकर भला बुरा भी कह रे हैं। तमाम लोगों ने इस व्यवहार को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर भी कटाक्ष किया है।