न्यूज 18 इंडिया की लाइव डिबेट पर ‘अवैध धर्मांतरण’ का मुद्दा गर्माया। जहां पैनलिस्ट एंकर अमिश देवगन को कहने लगे कि ‘आप भड़काइए मत।’ इस पर अमिश देवगन ने भी पैनलिस्ट असगर खान को करारा जवाब दिया। अमिश देवगन ने कहा- ‘इस देश की कुछ सच्चाईयां हैं जिन्हें बोलने में कुछ लोगों को डर लगता है, लेकिन सच तो सच होता है। चाहे वो 25 साल बाद बोला जाए या 25 हज़ार साल बाद। सच से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता। फैक्ट।’

अमिश डिबेट के दौरान कहते हैं- जबरन धर्मांतरण के मामले आए हैं सामने, रजिस्टर हुए हैं कोर्ट में। पुलिस ने रजिस्टर की हैं एफआईआर। जबरन धर्मांतरण, शादी के मामले सामने आए हैं, नोएडा के सेक्टर 15 A का मामला है, जिसमें लड़के ने अपने आप को हिंदू बताया, फिर शादी करी उसके बाद वो लड़का कुछ और निकला। ये स्थिती है, इस देश की सच्चाई है।

इस पर पैनलिस्ट असगर खान कहते हैं- कैसी बात कर रहे हैं आप, भड़काइए मत। अमिश जवाब देते हुए कहते हैं- कोई भड़का नहीं रहा है ये सच्चाई है। इस सच्चाई से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता था? औरंगजेब इस देश की सच्चाई है, कैसे मोड़ेंगे मुंह? बाबर इस देश की सच्चाई है, इससे कैसे मुंह मोड़ेंगे?

वकील असगर खान की बात पर अमिश बोले- ‘कैसे हर चीज में भड़काना, हर चीज में हिंदू-मुसलमान का विषय नहीं है। लेकिन इस देश की सच्चाई है ये। इस देश में कश्मीरी पंडितों का विस्थापन हुआ, उस सच्चाई को कोई पलट सकता है क्या? इस सच्चाई को बोलने में इतना डरना क्यों जी? 25 साल बाद भी बोला जाए, या 25 हजार साल बाद भी बोला जाए, सच तो सच है।’

अमिश देवगन की ये जोरदार डिबेट देख कर कई लोगों के रिएक्शन सामने आए। राज पुरी नाम के एक यूजर बोले- ’25 हजार साल आगे क्यों जाना? देश में आज बाबर रहता तो पेट्रोल, डीजल और एलपीजी में ही उसकी जिंदगी निकल जाती। अब रहने दो ये सब। जोश में बोलने से पब्लिक वोट नहीं देने वाली। बाबर भी लुटेरा था बीजेपी भी लुटेरी है।’

पुनीता नाम की महिला यूजर बोलीं- ‘जोधा और अकबर को कितने जानते हैं? सभी जानते हैं जोधा मूर्ति पूजा करती थीं, आज कोई हिंदू लड़की मुस्लिम से शादी के बाद भी अपने सनातन धर्म का अनुसरण कर सकती है क्या? सच्चाई सब को पता है और सच सच ही रहता है।’तो किसी ने चुटकी लेते हुए कहा- वाह क्या परफॉर्मेंस है 70 एमएम का हीरो।’