Aishwarya Rai: बलां की खूबसूरत ऐश्वर्या राय अपने करियर के शुरुआती दिनों में आते ही इंडस्ट्री पर छा गई थीं। ऐश्वर्या राय ने अपने करियर की शुरुआत एक साउथ इंडियन (तमिल) फिल्म से की थी। मणिरत्नम की Iruvar फिल्म में एक्ट्रेस सबसे पहल नजर आई थीं। धीरे-धीरे ऐश्वर्या राय बच्चन को हिंदी सिनेमा में भी काम मिला। फिल्म ‘..और प्यार हो गया’ ऐश्वर्या की पहली हिंदी फिल्म थी।

इस फिल्म में उन्हे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। इसके बाद ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया। इस बीच ऐश्वर्या ने कई ऐड फिल्म्स में भी काम किया। इसमें से एक ऐड थी सॉफ्ट ड्रिंग पेप्सी की ऐड। इस ऐड में ऐश्वर्या ने काफी डरते-डरते काम किया था। उस वक्त ऐश्वर्या को काम करने में हिचकिचाहट होती थी। हालांकि ऐश्वर्या का ये ऐड जब टीवी पर आया तो एक्ट्रेस की खूबसूरती को लोग देखते ही रह गए। दरअसल ऐड में ऐश्वर्या बोल्ड  रेड कलर की लिप्सटिक और व्हाइट शर्ट पहने अनोखे अंदाज में नजर आई थीं।

ऐसे में ऐश की फैन फॉलोइंग एक दम से बढ़ गई। इस ऐड को प्रहलाद कक्कड़ ने बनाया था। प्रहलाद एक चैट शो में बताते हैं कि ऐश्वर्या उस वक्त नई नई आई थीं। ऐसे में वह थोड़ा घबरा रही थीं। उन्हें ऐड में एक सीन करने के लिए दिया गया। ऐड में आमिर खान भी ऐश्वर्या राय के साथ थे। सीन में सामने खड़े आमिर खान को ऐश्वया को सिड्यूस करना था। इस ऐड में आमिर को सिड्यूस करते हुए ऐश पेप्सी मांगती दिखती हैं। साथ ही वह अपना नाम संजू-संजना बताती हैं। प्रहलाद इस बारे में बताते हुए कहते हैं कि उस वक्त संजू कौन है-संजू कौन है? ये चर्चा हो गई थी।

इस सिडक्टिव सीन को करने में ऐश्वर्या राय के पसीने छूट गए थे। ऐश्वर्या से जैसा कहा जा रहा था वह उनसे हो ही नहीं पा रहा था। ऐश्वर्या ने इसी चैट शो में बताया कि उस वक्त आमिर खान उन्हें एक्टिंग करने में मदद कर रहे थे। ऐश्वर्या कहती हैं-‘वह सामने खड़े हो कर मुंह बना रहे थे ताकि मैं उन्हें देखकर प्रेरित हो सकूं।’ इस ऐड में आमिर संग ऐश को ये सिडक्टिव सीन करने में 21 री-टेक्स देने पड़े थे। तब जाकर ऐश्वर्या ने फाइनल टेक दिया और ऐड हिट हुई। यहां देखें वीडियो:-

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)