XXX Web Series, Ekta Kapoor: बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) से लोकप्रियता हासिल करने वाले मशहूर यूट्यूबर हिंदुस्तानी भाऊ XXX Web Series विवाद के चलते चर्चा में बने हुए हैं। हिंदुस्तानी भाऊ ने टीवी क्वीन एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। हिंदुस्तानी भाऊ का असली नाम विकास जयराम पाठक है। महाराष्ट्र में जन्मे हिंदुस्तानी भाऊ का जीवन काफी संघर्षों से भरा हुआ रहा है।

दैनिक जागरण में छपी रिपोर्ट के अनुसार हिंदुस्तानी भाऊ ने सोशल मीडिया सेंसेशन बनने से पहले अपनी जिंदगी में कई सारे उतार चढ़ाव देखें हैं। हिंदुस्तानी भाऊ जब काफी छोटे थे तो उनके पिता की नौकरी चली गई थी जिसके चलते परिवार की जिम्मेदारी भाऊ पर आ गई। पैसो की तंगी के कारण 7वीं के बाद भाऊ ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और परिवार को संभालने के लिए शुरुआती दौर में वेटर और घर घर अगरबत्ती बेचने का काम भी किया है।

इसके अलावा हिंदुस्तानी भाऊ ने मुंबई के एक लोकल अखबार में रिपोर्टर की नौकरी भी की थी। हिंदुस्तानी भाऊ का डायलॉग ‘पहली फुर्सत में निकल’ काफी फैमस है। विकास मुंबई में अपने माता पिता और बेटे के साथ रहते हैं। अपने बेटे के नाम का एक एनजीओ भी चलाते हैं जिसमें वो लोगों की मदद करते हैं। बता दें कि हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने प्रोड्यूसर पर जमकर भड़ास निकाली। एकता कपूर को देशद्रोही बताते हुए उनको भारतीय आर्मी से माफी मांगने सहित संभल जाने के लिए कहा।

वेब सीरीज XXX 2 में एक सीन में दिखाया गया था कि जब आर्मी जवान बॉर्डर पर देश सेवा के लिए जाता है। उसकी गैरमौजूदगी में पत्नी अपने बॉयफ्रेंड को घर पर बुलाती है और उसे सेना की वर्दी पहनाती है। इसके बाद उसके साथ इंटिमेट होने के दौरान सेना की वर्दी को फाड़ देती है। इस विवादित सीन को लेकर हिंदुस्तानी भाऊ ने पुलिस एफआईआर कराने का फैसला किया था।