तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) नेशनल अवॉर्ड पाने के बाद से चर्चा में आ गए हैं। उन्हें 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 में फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया गया है। गुरुवार को नेशनल अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया था। इसमें पुष्पा स्टार का जलवा देखने के लिए मिला। इसकी अनाउंसमेंट के बाद फैंस के साथ स्टार्स भी खुशी से झूम उठे। उन्होंने बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड के लिए बॉलीवुड के बड़े स्टार्स तक को पीछे छोड़ दिया है। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साउथ एक्टर पत्नी के साथ एक्साइटेड होते और उन्हें Kiss करते हुए नजर आ रहे हैं।
नेशनल अवॉर्ड के ऐलान के बाद अल्लू अर्जुन के दो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। पहले में देखा जा सकता है कि एक्टर अनाउंसमेंट के बाद पत्नी स्नेहा को गोद में उठा लेते हैं। वो भी उनके गले से लिपट जाती हैं। इसके बाद एक्टर उन पर खूब प्यार लुटाते हैं Kiss करते हैं। वाइफ स्नेहा भी अल्लू अर्जुन को Kiss करती हैं। इसके बाद दोनों बच्चों पर भी खूब प्यार लुटाते हैं। ये सारा वाकया बहुत सारे लोगों की मौजूदगी में होता है।
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर सामने आए दूसरे वीडियो में अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा’ डायरेक्टर सुकुमार को गले लगाते हैं। वो उन्हें काफी देर तक गले लगाए हुए ही नजर आते हैं। सभी मेंबर्स एक्टर के लिए खुशी से झूम उठते हैं। बधाइयों का तांता लग गया है। लोग ट्विटर पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। साथ ही ‘पुष्पा’ का फेमस डायलॉग शेयर कर रहे हैं कि ‘पुष्पा… मैं झुकेगा नहीं।’ लोगों को पॉजिटिव रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है।
अल्लू अर्जुन बने पहले तेलुगू स्टार
आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार पाने वाले पहले तेलुगू एक्टर बन गए हैं। 68 सालों में ऐसा अल्लू अर्जुन ही कर पाए हैं। उन्होंने इस अवॉर्ड को हासिल कर इतिहास रच दिया है। तेलुगू इंडस्ट्री ने उन पर गर्व जताया है। साउथ के सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं।
बहरहाल, अगर इसके अलावा अल्लू अर्जुन की फिल्मों की बात की जाए तो वो इन दिनों ‘पुष्पा’ के दूसरे पार्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 2021 में रिलीज हुए इसके पहले पार्ट के बाद से ही लोगों को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। पहले पार्ट में दिखाया गया था कि कैसे वो जमीन से उठकर चंदन की लकड़ी के बड़े स्मगलर बनते हैं। इसके दूसरे पार्ट में आपको आगे की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है। इसमें उनके अपोजिट रश्मिका मंदाना दिखी थीं। इसमें दोनों की केमिस्ट्री ने भी लोगों का दिल जीत लिया था। एक बार फिर से फैंस इन्हें साथ में देखने के लिए बेताब हैं।