आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा दो साल की हो गई है और अक्सर अपने पेरेंट्स के साथ नजर आती है। अब राहा का जो वीडियो सामने आया है वो किसी के दिल को खुश कर देगा। क्रिसमस पर राहा ने पैपराजी को मैरी क्रिसमस विश किया था और अब फ्लाइंग किस दी है। राहा का ये क्यूट मोमेंट कैमरे में कैद हो गया है और इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शुक्रवार को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को अपनी बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जैसे ही राहा ने पैप्स को देखा, पहले उसने बहुत ही प्यार से चेहरे पर मुस्कान के साथ हाय किया और फिर सबको फ्लाइंग किस दी। बेटी को ऐसा करते देख आलिया और रणबीर खूब हंसे। राहा के इस क्यूट वीडियो को फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है।

यूजर्स के कमेंट्स

राहा के वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं, जिनमें सभी खूब प्यार लुटा रहा है। एक यूजर ने लिखा, “राहा बहुत ही क्यूट है।” एक यूजर ने लिखा, “वीडियो में राहा अपने पेरेंट्स से बड़ी स्टार लग रही है।” अन्य ने लिखा, “राहा बॉलीवुड की सबसे क्यूट बच्ची है।”

क्रिसमस पर भी दिखा था राहा का ये अंदाज

क्रिसमस पर आलिया ने पैप्स से कहा था कि राहा कार से बाहर आ रही है लेकिन कोई शोर नहीं करेगा वो डरी हुई है। तभी रणबीर अपनी बेटी को लेकर गाड़ी से निकले और जैसे ही राहा ने पैप्स को देखा बड़े ही प्यार से कहा ‘मैरी क्रिसमस’। ये देख न केवल पैपराजी बल्कि आलिया और रणबीर भी हैरान रह गए। राहा का ये वीडियो उस दिन इंटरनेट का सबसे प्यारा वीडियो बन गया।

बता दें कि आलिया और रणबीर ने साल 2022, अप्रैल में शादी की थी और 6 अक्टूबर 2022 को उनके घर राहा का जन्म हुआ था। राहा का जन्म मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंजेशन हॉस्पिटल में हुआ था।